कभी प्रेग्नेंट ना हो पाने के आदिल के दावे पर राखी का रिएक्शन- वो अंग हैं मेरे अंदर... अंडे भी ठीक हैं...

Adil Durrani, Rakhi Sawant

Rakhi Sawant On Her Uterus Operation: डांसर राखी सावंत और बिजनेसमैन आदिल खान दुर्रानी का मामला एक बार फिर से विवादों में आ गया है। छह महीने बाद जेल से बाहर आते ही आदिल ने मीडिया तो इंटरव्यू देकर और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रखा और राखी को बेनकाब करने और खुद के लिए इंसाफ पाने की मुहिम शुरू कर दी है।

राखी की प्रेग्नेंसी पर आदिल का बयान

बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में आदिल ने राखी के खिलाफ कई सबूत पेश किए और काफी सारी बयानबाजी भी की। आदिल ने राखी को ड्रामेबाज और झूठी बताते हुए कहा कि वो प्रेग्नेंसी और मिसकैरेज का भी ड्रामा कर रही थीं। आदिल के अनुसार राखी कभी प्रेग्नेंट हो ही नहीं सकती थीं क्योंकि उनके शरीर में प्रेग्नेंसी के लिए जरूर अंग यूटरस ही नहीं है। आदिल ने बताया कि एक सर्जरी के दौरान राखी की यूटरस रीमूव कर दी गई थी ऐसे में उनकी प्रेग्नेंसी का सवाल ही नहीं उठता है।

राखी सावंत की डॉक्टर से बातचीत

आदिल के इस इंटरव्यू के बाद राखी ने अपनी डॉक्टर के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में राखी ने अपनी प्रेग्नेंसी और यूटरस को लेकर सवाल किया जिसपर उनकी डॉक्टर ने साफ कर दिया कि राखी की यूटरस नहीं निकाली गई है। उन्होंने बताया कि राखी की यूटरस के अंदर fibroids थे जिन्हे निकाला गया था उनकी यूटरस नहीं निकाली गई है।

राखी ने कराए हैं एग फ्रीज

इसके साथ ही वीडियो में राखी अपने एग फ्रीज करने पर भी बात करती दिखाई दे रही हैं। दरअसल, राखी सावंत ने अपने एग फ्रीग कराए हुए हैं जो कि लेब में सुरक्षित रखे हुए हैं। इस तकनीक की मदद से राखी जब चाहे अपने बच्चों को इस दुनिया में लागे का प्रेसेस शुरू कर सकती हैं। इस तकनीन की मदद से एकता कपूर, करण जौहर और प्रियंका चोपड़ा समे कई स्टार्स अपने बच्चों को इस दुनिया में लेकर आ चुके हैं।

राखी-आदिल का बढ़ता मुद्दा

राखी और आदिल का मुद्दा अब काफी तेजी से विवादों में आ रहा है। दोनों का एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो चुका है। ऐसे में फैंस भी इसकी सुलह को लेकर काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: adil durrani rakhi sawant
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X