राखी के विवाह की पोल खुली
नच बलिये में अपने ब्वायफ्रैंड अभिषेक अवस्थी के साथ थिरक रही राखी सावंत का पहले अशरफ नाम के व्यक्ति के साथ गुप्त विवाह भी हो चुका है. इस बात का खुलासा एक फोटोग्राफर ने किया जिसने कि उनके विवाह में फोटो खींची थी.
बताया जाता है कि राखी ने यह विवाह अशरफ के साथ इसलिये किया था क्योंकि उसे लग रहा था कि अशरफ काफी मालदार है. अशरफ अंधेरी के मिल्लतनगर का रहने वाला था और एक धोकेबाज किस्म का इंसान था. लेकिन राखी को अशरफ के बारे में यह जानकारी नही थी. यहां तक कि वह पहले से ही विवाहित था और एक बच्चे का बाप भी था.
राखी ने उससे सन 2004 में विवाह किया था और इसकी जानकारी किसी को नही दी. इस विवाह में राखी के परिवारवालों का पूरा सहयोग था.
विवाह होने के बाद राखी को मालूम चला कि जिसे वह करोडपति समझ रही है, दरअसल वह एक धोकेबाज है और मालदार भी नही है. बताया जाता है कि अशरफ राखी से मिलने जब सेट पर आता था तो एक बच्चे को भी अपने साथ लाता था जिस पर राखी के दोस्तों ने राखी को सतर्क भी किया था, लेकिन राखी ने सभी को नजरअंदाज कर उसके साथ विवाह किया.
मजे की बात यह है कि वह अपने साथ एक ब्रीफकेस में नोटो का बंडल भर कर रखता था. राखी को विवाह के बाद पता चला कि ब्रीफकेस में रखे नोटो के बंडल में ऊपर तो असली नोट होते थे लेकिन नीचे नकली नोट भरे रहते थे. जब उसका पति जेल गया था तो वह उससे मिलने जेल में गई तो अशरफ के परिवार वाले राखी से उन नोटो के बारे में मालूम करना चाह रहे थे, इससे राखी को गहरा मानसिक आघात लगा और वह अशरफ से अलग हो गई. इसके बाद उसके जीवन में अभिषेक अवस्थी आ गया. जिस फोटोग्राफर ने राखी के विवाह की फोटो खींची थी, उसने बताया कि राखी की मां ने विवाह की खींची गई सभी फोटो अपने कब्जे में रख ली थी.
अब जब राखी के विवाह की पोल खुल चुकी है तो इससे यही सबक मिलता है इंसान को सिर्फ पैसे के लालच में गलत कदम नही उठाना चाहिए.


Click it and Unblock the Notifications