#JustIn: राखी सावंत गिरफ्तार...सलमान का बयान भी नहीं बचा पाया!
राखी सावंत के खिलाफ गैर ज़मानती वारंट इशू होने के बाद, आज पंजाब पुलिस ने उन्हें मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ वाल्मीकि समाज को क्षुब्ध करने का आरोप है।
राखी सावंत पर आखिरकार, ऋषि वाल्मीकि पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने और वाल्मीकि समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के जुर्म में पंजाब पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। राखी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।
राखी सावंत को आखिरकार कुछ भी कह देने की सज़ा मिल ही गई है। हालांकि अपनी सफाई पेश करते हुए उन्होंने सलमान खान तक का सहारा लेते हुए कहा था कि वो कोई सलमान खान नहीं हैं जिसे जेल में डालकर कुछ हासिल होगा।

इतना ही नहीं, राखी ने ये भी कहा था कि वो केवल सेलिब्रिटी होने की सज़ा भुगत रही हैं। वरना लोग क्या क्या कह कर निकल जाते हैं और कोई ध्यान भी नहीं देता। लेकिन चूंकि वो पॉपुलर हैं इसलिए इससे सबको मसाला मिलता है और खबर बन जाती है।
गौरतलब है कि मीका सिंह पर कमेंट करते हुए राखी सावंत ने कहा था कि जब डाकू वाल्मीकि चोरी करने के बाद भी ऋषि मुनि बनकर फेमस हुए वैसे ही मीका भी बदल गए हैं। और पहले जो भी रहे हों लेकिन अब बदले हुए अंदाज़ में ही फेमस हैं।


Click it and Unblock the Notifications











