..................... Rakhi Sawant announces to shift in pakistan hania aamir ready to welcome on airport fun banter - Hindi Filmibeat

भारत में ये चीज हुई बैन तो राखी सावंत ने किया पाकिस्तान जाने का ऐलान, एयरपोर्ट लेने पहुंची हानिया आमिर

Rakhi Sawant Hania Aamir Funny Banter

Rakhi Sawant Hania Aamir Funny Banter: आइटम क्वीन राखी सावंत अपने बिंदास अंदाज और जबरदस्त सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए अपने फैंस के बीच खासा मशहूर हैं। राखी का इंस्टाग्राम उनके एक से बढ़कर एक मजेदार वीडियो से पटा दिखाई देता है। अब राखी सावंत ने पाकिस्तानी हसीनाओं के साथ फन बैंनटर शुरू कर दिया है जिसमे हानिया आमिर उनका पूरा साथ दे रही हैं।

दरअसल, हाल ही में राखी सावंत ने एक वीडियो बनाते हुए पीएम मोदी से भारत में टिक टॉक से बैन हटाने की अपील की थी। इसके साथ ही राखी सावंत ने कहा कि अगर भारत में टिक टॉक से बैन नहीं हटा तो वो पाकिस्तान जा रही हैं। इस दौरान राखी सावंत एयरपोर्ट पर थी और उन्होंने पाकिस्तानी हीरोइनों का नाम लेते हुए कहा कि वो उनके पास पाकिस्तान आ रही हैं। इसके साथ ही वीडियो में राखी सावंत ने हानिया आमिर से उनके घर में रहने के लिए जगह भी मांगी।

राखी सावंत का ये वीडियो काफी जोरों से वायरल हो रहा था। जैसे ही वीडियो हानिया आमिर तरह पहुंचा तो उन्होंने भी मजेदार रिएक्शन दिया। हानिया अमिर ने कहा कि उनके लाइफ काफी सैड चल रही थी फिर उनकी लाइफ में राखी सावंत आ गईं। इसके साथ ही हानिया आमिर ने राखी सावंत के पाकिस्तान आने पर खुशी जताते हुए कहा कि वो उन्हें एयरपोर्ट से लेने के लिए आ रही हैं।

दोनों का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा हैं और हिंदुस्तान-पाकिस्तान की हसिनाओं के बीच ऐसी तुकबंदी देख हर कोई काफी खुश हो रहा है। इसके साथ ही नेटिजंस का कहना है कि ये फन बैंटर रुकना नहीं चाहिए।

हाल ही में राखी ने जियो टीवी से हुई बातचीत में हानिया आमिर के साथ-साथ पाकिस्तानी स्टार नरगिस और दीदार को डांस-ऑफ के लिए चैलेंज किया था। इसके बाद हानिया ने एक वीडियो शूट कर राखी को मजेदार जवाब दिया है। इस वीडियो में बैकग्राउंड से राखी की आवाज आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X