राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर शेयर की Wedding कार्ड- इनसे कर रही हैं दिसंबर में शादी
दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, कपिल शर्मा के बाद अब राखी सावंत ने भी अपनी शादी की घोषणा कर दी है। राखी ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी का कार्ड शेयर किया है। कार्ड के अनुसार, राखी दीपक कलाल के साथ 31 दिसंबर को शादी करने वाली हैं। यह शादी भारत में नहीं, बल्कि लॉस एजेंलिस में होगी। बता दें, कुछ ही दिनों पहले दीपक ने सोशल मीडिया पर राखी को प्रपोज़ किया था।
राखी के वेडिंग कार्ड में लिखा है कि वो दीपक के साथ 31 दिसंबर को शाम 5.55 में लॉस एजेंलिस में शादी करने वाली हैं। बहरहाल, अब फिलहाल इस खबर में कितनी सच्चाई है या राखी फैंस के साथ मजाक कर रही हैं.. यह तो राखी सावंत ही जानें।

बता दें, इससे पहले भी राखी सावंत ने रिएलिटी शो 'राखी का स्वयंवर' में टोरंटों के लड़के को पसंद किया था। राखी ने उनसे सगाई भी कर ली थी। लेकिन रिएलिटी शो खत्म होते ही कुछ ही दिनों में इनका रिश्ता भी खत्म हो गया था।
View this post on InstagramA post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on


Click it and Unblock the Notifications