..................... Rakhi Sawant and Sherlyn Chopra became friends again After ending cat fight, Watch Video - Hindi Filmibeat

कैट फाइट खत्म करने के बाद राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा बनी दोस्त, फैंस ने कहा," दोनों का पब्लिसिटी स्टंट..."

Rakhi Sawant

Rakhi Sawant: मनोरंजन जगत की ड्रामा क्लीन के नाम से मशहूर राखी सावंत आए दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। राखी सावंत के वीडियो और फोटोज जमकर वायरल होते रहते हैं। बीती रात राखी सावंत (Rakhi Sawant)के कुछ वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि राखी सावंत ने शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) के साथ कैट फाइट खत्म करके फिर से दोस्ती कर ली है। राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा ने इस बार दोस्ती को हमेशा निभाने की कसम खाई है।

राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ी की दोस्ती-

दरअसल हाल ही में मक्का-मदीना से वापस आने वाली राखी सावंत इस वक्त सुर्खियों का लगातार हिस्सा बनी हुई हैं। कभी राखी अपने कपड़ो को लेकर खबरों में हैं तो कभी शर्लिन चोपड़ा संग अपनी लड़ाई को लेकर खबरों में हैं। बीच बीच में राखी आदिल खान अपने पति को लेकर भी बयान दे रही हैं।

अब सोशल मीडिया पर बीती रात के कुछ वीडियो और फोटोज जमकर वायरल हो रहे हैं। इसमें देखा जा सकता है कि एक बहुत ही लंबी कैट फाइट करने के बाद अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा और राखी सावंत एक इवेंट में मिले और सबके कहने पर अपनी लड़ाई खत्म करके फिर से दोस्त बन गए।

इस दौरान दोनों ने एक दूसरे से दोस्ती निभाने की बात की और साथ ही कहा है कि अब किसी भी धर्म का मजाक नहीं बनाएंगे। इसी पार्टी के दौरान राखी सावंत ने जमकर गाना गाया और गिटार बजाया वहीं राखी के गिटार बनाने पर शर्लिन ने अपना हॉट अवतार वाला डांस भी किया। फैंस दोनों के इन वीडियो को देखकर इसको पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं।

शर्लिन चोपड़ा और आदिल खान-

इस बात से कोई भी अंजान नहीं है कि राखी सावंत और उनके पति आदिल खान के बीच लड़ाई चल रही हैं। दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में जब आदिल खान दुर्रानी जेल से वापस आए तो शर्लिन चोपड़ा ने खुद इस लड़ाई में राखी का साथ छोड़कर आदिल खान से हाथ मिला लिया था। रक्षाबंधन पर शर्लिन चोपड़ा ने आदिल खान को राखी भी बांधी थी। खैर अब फैंस इंतजार कर रहे हैं आगे इन तीनों के रिश्तें में क्या होगा।

Read more about: sherlyn chopra rakhi sawant
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X