शादी के बाद हनीमून से बवाल मचा रही हैं राखी सावंत, Video में लिया कंगना रनौत का नाम !
राखी सावंत की शादी हुई है या नहीं ये तो पता नहीं। हालांकि राखी की शादी का हर एपिसोड लगातार खबरों का हिस्सा बन रहा है। राखी ने अचानक अपनी शादी की खबर सबसे सामने रखी। शादी से जुड़ी कई तस्वीरें पोस्ट की। हालांकि अभी तक अपने पति का चेहरा नहीं दिखाया है।
ऐसे में सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहा है कि राखी ने शादी की भी है या केवल उनका ये कोई नया ड्रामा शुरू है। इस बीच राखी ने इस बात का ऐलान कर दिया है कि वह जल्द हनीमून पर जाने वाली हैं।

इसके लिए वह बेहद उत्साहित हैं। राखी ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है। साथ में उन्होंनें अपनी शादी और हनीमून के बीच कंगना रनौत का नाम भी शामिल कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications