आदिल की बेवफाई के राखी ने इकट्ठा किए सबूत, कैमरे के सामने गिड़गिड़ाते हुए रोया दुखड़ा

राखी सावंत ने हाल ही में अपनी मां को खोया और अब उनके पति की बेवफाई की बात उन्हें पता चल रही है. राखी सावंत ने मीडिया के सामने आकर आदिल के धोखा देने की बात कही है. हाल ही में उनके कई वीडियोज सामने आ रहे हैं. जिसमें वो दावा कर रही हैं कि आदिल का अफेयर अब भी उनकी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ चल रहा है. यही नहीं राखी ने यह भी खुलासा किया उनके पास आदिल के खिलाफ कई सबूत भी हैं. राखी सावंत पिछले दिनों मीडिया के सामने आईं और ये खुलासा किया कि उनकी शादी खतरे में हैं और वो अपनी शादी को बचाना चाहती हैं. उन्होंने यह भी कहा था कि शादी कोई मजाक नहीं है, इसके बाद अब राखी फिर से सामने आई हैं और पैपराजी के सामने रोती हुई नजर आ रही हैं.
राखी ने लगाए इल्जाम
राखी सावंत के हाल ही में कई वीडियोज सामने आए हैं, जिसमें वो रोती हुई नजर आ रही हैं. राखी का कहना है कि आदिल ने उन्हें धोखा दिया है और उन्होंने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड को अभी तक ब्लॉक नहीं किया है. राखी ने बताया की जब वो डेढ़ महीना 'बिग बॉस मराठी' में थीं तो आदिल ने उन्हें धोखा दिया. उन्हें जब ये बात पता चली तो लोगों ने कहा कि आदिल को एक और मौका दिया जाए लेकिन उन्होंने आदिल को बहुत से मौके दिए और वो सुधर रहे हैं. राखी ने आदिल को धमकी भी दी कि वो सुधर जाए नहीं तो अच्छा नहीं होगा. राखी सावंत रोते हुए कहती नजर आ रही हैं कि वो अपनी शादी को बचाना चाहती हैं.
मां के देहांत के बाद से बनाई दूरी
आपको बता दें, 29 जनवरी को राखी सावंत की मां का देहांत हुआ था. उनकी मां लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थी. उस वक्त तो आदिल उनके साथ थे लेकिन राखी की मौत के बाद से ही आदिल राखी के साथ नजर नहीं आ रहे हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राखी सावंत ने आदिल से शादी करने के लिए अपना धर्म तक बदल दिया. उन्होंने आठ महीने पहले आदिल के साथ निकाह किया था लेकिन अपने पति के कहने पर ही राखी ने यह बात सबसे छिपाकर रखी लेकिन अब राखी ने पूरी दुनिया को बता दिया है कि वो शादीशुदा हैं.


Click it and Unblock the Notifications