एनडीटीवी पर होगा राखी का स्‍वयंवर

By Staff

Rakhi Sawant
आइटम गर्ल राखी सावंत ने तय किया है कि वे अब शादी कर लेंगी। मजेदार बात है कि राखी अपने वर का चुनाव एनडीटीवी इमेजिन के रियलिटी शो राखी का स्‍वयंवर से करेंगी।

इस रियलिटी शो में राखी के लिए देश भर से 15 लड़को का चुनाव किया जाएगा। राखी उनके लुक से लेकर व्‍यवहार, घर परिवार और कई तरह के सवाल जवाब करके उनमें एक व्‍यक्ति का चुनाव करेंगी।

इस शो में चुने गए अंतिम व्‍यक्ति के साथ राखी सावंत शादी भी करेंगी। शो में मेंहदी से शादी तक के सभी रस्‍मों रिवाजों को भी दिखाया जाएगा।

इस शो बारे में राखी सावंत का कहना है, '' हर लड़की का सपना होता है कि वह सही समय पर शादी करे। अपना घर बसाए और बच्‍चे पैदा करे। मैं संस्‍कारित भारतीय लड़की हूं। अब मैं एक ऐसे मुकाम पर पहुंच गई हूं जहां पर एक साथी की जरूरत महसूस होती है, जिसके साथ मैं अपनी बाते कह सकूं, अपना दुख बांट सकूं, अपनी सफलता पर गर्व कर सकूं। मेरे लिए वह समय आ गया है और मैं चाहती हूं कि मेरी शादी मेरे प्रशंसको के बीच हो जिन्‍होंने हमेशा मुझे सहयोग किया।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X