कैसे माता पिता होंगे राखी-एलेस?
राखी सावंत और एलेस परूजनवाला ने अभी तक शादी नहीं की है लेकिन एक रियलिटी शो में भाग लेने वाले है जिसमें माता पिता के गुणों के साथ साथ यह भी दिखाएंग कि कैसे एक परिवार चलाया जाता है।
दूसरे चैनल भी राखी और एलेस की प्रसिद्धि को भुनाना चाहतें है। द बेबी बोरोअरस के नाम से बन रहे रियलिटी शो में पांच जोडि़यो को रखा जाएगा। जिनमें से चार जोडि़यों का चुनाव कर लिया गया है। ये है शिल्पा और अपूर्व अग्निहोत्री, जुही और सचिन श्राफ, मौनी रॉय और गौरव चोपड़ा। एक अंतिम जोड़ी का चुनाव करना अभी बाकी है।
यह शो ब्रिटेन के एक रियलिटी शो पर आधारित है। इस शो में इन जोडि़यों को अपने लिए घर बनाना, नौकरी ढूंढना, अपने बच्चों की देखभाल करना, बडे़ बूढों की देखभाल करना और जानवरों की देखभाल करने जैसे काम पूरे करने होंगे।
अब देखना है कि इस शो को दर्शक की कैसी प्रतिक्रिया मिलती है।


Click it and Unblock the Notifications











