मैं मेनका बन हॉट बाबा रामदेव की तपस्या भंग कर दूंगीः राखी

इतना ही नहीं राखी ने तो यह भी कह डाला कि वह बाबा के ब्रह्मचर्य को तोड़ सकती हैं और बाबा को चुनौती देते हुए कहा है कि बस एक बार बिग बॉस के घर में वह उनके साथ रह कर दिखा दें। मैं दावे के साथ कह सकती हूं कि वो मेरे सामने आएंगे तो मेरी अदाओं के वार से घायल हो जाएंगे और उनका ब्रह्मचर्य टूट जाएगा।
राखी की बातें यही खत्म नहीं हुई वो तो बाबा की दाढ़ी भी कटवाना चाहती हैं। वह देखना चाहती हैं कि स्वामी रामदेव बिना दाढ़ी के कैसे दिखते हैं। हम आपको बता दें कि इससे पहले स्वामी रामदेव बाबा एक रियेलिटी शो में आए थे और राखी को उन्होंने काफी भला बुरा कहा। उनका कहना है कि किसी संत का नाम लेकर किसी भी शो को प्रमोट नहीं करना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











