मिका और राखी आमने सामने

जब खबरों का यह आलम है तो ज़रा सोचिए जब यह दोनों आमने सामने आएंगे तो क्या होगा। वैसे आपको अभी से कल्पना करने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि अगर आप इनका ड्रामा देखना चाहें तो 2 नवंबर से 9x पर शुरू होनेवाले रिएलिटी शो 'जलवा फोर टू का वन" में देख सकते हैं।
अपनी अपनी टिमों के साथ मिका और राखी का सामना इस रिएलिटी शो के मंच पर होनेवाला है। दोनो इस शो को लेकर काफी उत्साहित हैं। साथ ही वह यह भी जानते हैं कि दर्शकों कि निगाहें इन दोनो पर होनेवाली है।
सो वह आसानी से पूरी लाइम लाइट चुरा ले जाएंगे। मगर मज़े की बात यह है कि मिका के साथ राखी की दुसरी प्रतिद्वंदी काश्मिरा भी अपने प्रेमी कृष्णा अभिषेक के साथ इस शो का हिस्सा हैं।
तो अब यह देखना वाकई रोचक होगा कि राखी अपनी दुश्मनी सबसे अधिक किससे निभाती हैं काश्मिरा से या मिका से। और दर्शकों के लिए यह देखनेवाली बात होगी कि उन्हें अधिक मसाला इन तीनों में से किससे मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications