बेटी मेघना गुलजार की सबसे बड़ी आलोचक हैं राखी गुलजार, बताया क्यों 'छपाक' देखने से कर दिया था इनकार
हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस राखी गुलजार ने हाल में ही एक इंटरव्यू में बताया कि वह बेटी मेघना गुलजार की फिल्मों के प्रीव्यू यानी स्पेशल स्क्रीनिंग कभी नहीं देखती हैं। दरअसल वह असली ऑडियंस के साथ फिल्म देखना पसंद करती हैं। मेघना की सबसे बड़ी आलोचक राखी गुलजार हैं जिन्होंने दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' की स्पेशल स्क्रीनिंग देखने से मना कर दिया था।
इंटरव्यू में राखी कहती हैं कि मैं स्क्रीनिंग नहीं, बल्कि जनता संग फिल्म देखना पसंद करती हूं क्योंकि ऑडियंस की असली समीक्षक होती है। वह अपने रिव्यू ईमानदारी से रखते हैं और मैं जनता की प्रतिक्रिया भी देखना चाहती थीं। इसीलिए उन्होंने स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म देखने से इनकार कर दिया था।

'छपाक' फिल्म पर बात करते हुए राखी बताती हैं कि वह इस फिल्म से काफी खुश हैं। जब वह सिनेमाघर में मूवी देख रही थीं तो इस फिल्म को लोग भी काफी ध्यान से देख रहे थे। वह फिल्म की गंभीरता को अच्छे से समझ रहे थे। मेघना ने इस फिल्म में जो काम किया है वह यकीनन आसान नहीं था। मुझे बेटी पर गर्व है जिसने सच्ची घटना को शानदार तरीके से पर्दे पर संजोया।
बता दें राखी गुलजार फिल्म 'करण अर्जुन' समेत कई फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने करियर में शर्मीली, तपस्या, कभी-कभी और दाग जैसी कई शानदार फिल्में की हैं। उन्होंने मशहूर कवि, कहानीकार, निर्देशक गुलजार संग शादी रचाई थी। हालांकि कुछ समय साथ रहने केबाद दोनों ने अलग होने का निर्णय लिया।
दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को क्रीटिक्स के रिव्यू शानदार मिले हैं। फिल्म ठीक-ठाक बिजनेस भी कर रही है। इससे पहले मेघना गुलजार ने आलिया भट्ट के साथ 'राजी' बनाई थी जिसकी भी काफी प्रशंसा हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications











