करण-अर्जुन की मां को आया गुस्सा, मीडिया के सामने ही निर्देशक पर उठा दिया हाथ, लोग बोले- 'जया बच्चन पार्ट 2'

Rakhee Gulzar raise hands on Director- मेरे करण अर्जुन आएंगे.. इस संवाद को सुनने के बाद जो नाम सामने आता है राखी गुलज़ार का है। दिग्गज अभिनेत्री एक बार फिर से खबरों में हैं और इस बार उनके एक वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है।
दरअसल उन्होने सरेआम फिल्म के निर्देशक पर हाथ उठाया। इस वीडियो ने सामने आकर कई सवाल ख़ड़े कर दिए हैं। राखी गुलजार की बंगाली फिल्म अमर बॉस 9 मई, 2025 को रिलीज़ होगी और इसके प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान उन्होने कई बातें की थीं। दरअसल सारे सितारे फिल्म की स्क्रीनिंग पर पहुंचे थे।
डायरेक्टर पर उठाया हाथ
स्क्रीनिंग से पहले राखी गुलजार फिल्म के निर्देशक के साथ बात कर रही थीं। अचानक उनको गुस्सा आ गई और उन्होने मीडिया और पत्रकारों के सामने ही निर्देशक पर इस तरह से हाथ उठाया जैसे वो थप्पड़ जड़ने वाली हैं। कहा ये भी जा रहा है कि इस दौरान उन्होने आपत्तिजनक भाषा का भी प्रयोग किया था।
हालांकि कुछ देर के बाद राखी इस तरह से बैठ गईं कि जैसे कोई बात ही नहीं है। अब उनको किस बात पर गुस्सा आया था इसको लेकर किसी तरह का कोई खुलासा नहीं हुआ है। लोग राखी को लेकर बातें कर रहे हैं और कुछ लोग तो उनको जया बच्चन से कंपेयर कर रहे हैं। उनको भी अक्सर गुस्सा होते हुए देखा जाता है।
जया बच्चन हैं दूसरी
इस वीडियो के सामने आते ही लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''जया बच्चन बनती हुईं आंटी।'' एक ने लिखा, ''अरे इस उम्र लोग ऐसे हो ही जाते हैं।'' एक ने लिखा, ''मेरे करण अर्जुन आएंगी बोलकर गाली दे रही है।'' एक ने लिखा, ''आशा पारिख से अच्छी लगती है। राखी और शर्मिला अच्छी लगती हैं।'' एक ने लिखा, ''कोई बात नहीं ये सब इस उम्र में होता है।'' एक ने लिखा, ''जया बच्चन पार्ट 2।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











