राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने अमिताभ बच्चन के लुक से जुड़ी एक अनसुनी और मजेदार कहानी की रिवील
राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने 27 जुलाई को अपनी किताब 'द स्ट्रेंजर इन द मिरर' लॉन्च की है। जिसमें उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी कई दिलचस्प बातें शेयर की हैं। किस तरह ऋतिक रोशन रंग दे बसंती का हिस्सा बनते बनते रह गए, भाग मिल्खा भाग से फरहान अख्तर का जुड़ना कैसे हुआ; इस तरह की कई किस्से उन्होंने किताब में शेयर किये हैं।
वहीं, उन्होंने अमिताभ बच्चन के बारे में भी एक बात रिवील की है। बता दें, राकेश ओमप्रकाश मेहरा निर्देशित फिल्म में 'अक्स' में अमिताभ बच्चन थे। इस फिल्म में बिग बी का स्टाइल काफी चर्चित रहा था।

राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म 'अक्स' से अमिताभ बच्चन के बारे में एक अनसुना किस्सा साझा किया है। उन्होंने बताया कि अक्स के पात्रों में एलिमेंट्स को जोड़ने के लिए उन्होंने अमिताभ बच्चन को फ्रेंच कट दाढ़ी रखने के लिए कहा था। चूंकि वो राकेश की डेब्यू फिल्म थी, उन्हें बिग बी से लुक बदलने के लिए कहने को लेकर काफी झिझक हो रही थी।
लेकिन अमिताभ बच्चन ना सिर्फ उनकी बात मानी, बल्कि इसके बाद तो अमिताभ को फ्रेंच कट दाढ़ी वाला अपना लुक इतना पसंद आया कि आज भी इसी लुक में नजर आते हैं।
इस किस्से को शेयर करते हुए राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने कैप्शन में लिखा, "Can a debut director ask for a more legendary initiation onto the big screen? Thank you @amitabhbachchan."
राकेश की बुक कवर को सोनम कपूर द्वारा लॉन्च किया गया था। ए.आर. रहमान और आमिर खान जैसी पर्सनलिटीज़ ने क्रमशः पुस्तक के लिए फॉरवर्ड और ऑफ्टरवर्ड लिखें है। पुस्तक रीता गुप्ता द्वारा सह-लेखक है और भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध है।
इस पुस्तक में भारतीय सिनेमा और विज्ञापन जगत के कुछ बड़े नाम- वहीदा रहमान, ए आर रहमान, मनोज वाजपेयी, अभिषेक बच्चन, फरहान अख्तर, सोनम कपूर, रवीना टंडन, रोनी स्क्रूवाला, अतुल कुलकर्णी, आर. माधवन, दिव्या दत्ता और प्रह्लाद कक्कड़ शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications











