भाग मिल्खा भाग में सोनम कपूर की फीस थी 11 रुपए, राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने खोला बड़ा राज!
अभिनेत्री सोनम कपूर काफी समय से फिल्मों से दूर हैं और अपने पति के साथ एक बेहतरीन जीवन जी रहीं हैं। लेकिन हाल ही में फरहान अख्तर की धमाकेदार फिल्म भाग मिल्खा भाग को लेकर एक बात सामने आई है जो कि सोनम कपूर से संबंध रखती है। दरअसल पता चला था कि इस फिल्म के लिए सोनम कपूर को सिर्फ 11 रूपए फीस का ऑफर मिला था और वो फिल्म करने के लिए राजी थीं। फिल्म के निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने इस बात को लेकर खुलासा किया है।
उन्होने बताया कि.. 'सोनम कपूर ने फिल्म भाग मिल्खा भाग के लिए सिर्फ 11 रुपए फीस ली थी। इसके पीछे हमारा पुराना सफर था क्योंकि हमने साथ में दिल्ली 6 में भी काम किया था। सोनम कपूर का किरदार काफी छोटा था लेकिन 2 गाने उनपर फिल्माए जाने थे।

मिल्खा सिंह का जीवन और भारत पाक विभाजन जैसे ऐतिहासिक सीन इसमें होने वाले थे और सोनम इसका हिस्सा बनना चाहतीं थीँ। उनका किरदार भले ही छोटा था लेकिन उनके अभिनय की तारीफ हुई थी।'
राकेश ओमप्रकाश का ये बयान काफी चर्चा में है। अभिनेत्री की निजी जिंदगी की बात करें तो सोनम कपूर ये बताती हैं कि आनंद उनका बेहद ख्याल रखते हैं।
साल 2018 में सोनम कपूर ने आनंद आहूजा से शादी की थी। फिल्मों की बात करें तो पिछली दफा सोनम कपूर को एके बनाम एके में कैमियो रोल में देखा गया था। मुख्य भूमिका पिता अनिल कपूर ने निभाई।


Click it and Unblock the Notifications











