फरहान अख्तर ने तूफान के लिए किया कुछ ऐसा, राकेश ओमप्रकाश मेहरा कर रहे हैं तारीफ!
अभिनेता फरहान अख्तर को लेकर मशहूर है कि वो अक्सर हर फिल्म को लेकर काफी ज्यादा मेहनत करते हैं और अपनी फिटनेस से लोगों को दीवाना बनाते हैं। इस समय अभिनेता अपनी फिल्म तूफान को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। फरहान अख्तर ने इस फिल्म को लेकर काफी मेहनत की है और अपना काफी वजन कम किया है। इसी को लेकर फिल्म के निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने फरहान अख्तर की तारीफ की है।
फरहान अख्तर ने इस दौरान करीब 15 से 20 किलो वजन कम किया है। राकेश ओम प्रकाश मेहरा का कहना है कि फरहान ने काफी ज्यादा मेहनत की है। इस धमाकेदार फिल्म को लेकर काफी ज्यादा चर्चा है और इसका निर्माण रितेश सिधवानी, राकेश ओमप्रकाश मेहरा और फरहान अख्तर द्वारा किया गया है। इस फिल्म में अभिनेत्री मृणाल ठाकुर व परेश रावल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

प्रीमियर 21 मई 2021 को
तूफ़ान' का प्रीमियर 21 मई 2021 में अमेज़न प्राइम वीडियो पर किया जाएगा। फरहान अख्तर इस फिल्म में एक ऐसे व्यकित का किरदान निभा रहे हैं जो कि गुंडे से बॉक्सर बनता है।

गुंडे से बॉक्सर
एक गुंडे से बॉक्सर बनने की कहानी राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने सुनी थी और उन्होने इसके बाद सभी को ये कहानी सुनाने का निर्णय लिया।

पहली पसंद थे
फरहान अख्तर ही इस फिल्म के लिए राकेश की पहली पसंद थे और उन्होने पहले भी उनके काम की सराहना की थी।

भाग मिल्खा भाग
फिल्म भाग मिल्खा भाग में फरहान अख्तर ने जिस करह से अभिनय किया था, वो सभी के लिए काफी ज्यादा चौकान वाला था।

सुपरस्टार फरहान अख्तर
गौरतलब है कि इस फिल्म के लिए सुपरस्टार फरहान अख्तर रिलीज का इंतजार कर रहे हैं और काफी शानदार रिसपॉन्स की उम्मीद है।
इस घटना पर आधारित होगी अजय देवगन की फिल्म मेडे? अमिताभ बच्चन करेंगे बड़ा धमाका!


Click it and Unblock the Notifications











