भाग मिल्खा भाग..

किसी खिलाड़ी की जिंदगी पर बनने वाली यह पहली फिल्म होगी। पदमश्री महान एथलीट मिल्खा सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, कई निर्देशक मेरे पास मुझ पर फिल्म बनाने की पेशकश लेकर आ चुके हैं, लेकिन मैंने सिर्फ ओम प्रकाश मेहरा को ही हां कहा। लेकिन मुझे खुशी है कि किसी खिलाडी़ की जिंदगी पर बनने वाली यह पहली फिल्म होगी। यह पूछे जाने पर कि उनके किरदार के लिए जिसे भी चुना जाएगा क्या वह उसे ट्रेनिंग भी देंगे तो उन्होंने कहा, जब मैंने हां कर दी है तो मुझसे जैसा कहा जाएगा मैं वैसा ही करूंगा।
मिल्खा सिंह ने 1960 में रोम और फिर 1964 में टोक्यो में ओलंपिक में भाग लिया था। फिल्म के बारे में मेहरा ने कहा, भाग मिल्खा भाग किसी विशेष खेल, ट्रॉफी या मेडल्स पर आधारित नहीं है, लेकिन यह मिल्खा सिंह के भीतर की आग को प्रदर्शित करेगी। मैं उनके भीतर की इस आग को दुनियाभर में फैलाना चाहता हूं और मेरी ख्वाहिश है कि लोग इससे सीख लें। वह मिल्खा और गीतकार प्रसून जोशी के साथ इस फिल्म के निर्माण की घोषणा के लिए चण्डीगढ में मौजूद थे।
उन्होंने कहा कि मिल्खा सिंह का पूरा जीवन मुसीबतों और हिचकोलों से भरा हुआ था लेकिन इसके बावजूद वह एक विजेता बने। मुझे लगता है कि इस अर्थपूर्ण कहानी को लोगों तक पहुंचाना जरूरी है। मिल्खा इस फिल्म के लिए अनुमति देने में हिचक रहे थे लेकिन जब उनके बेटे और गोल्फ खिलाडी जीव मिल्खा ने दखल दिया तो वह इस परियोजना के लिए तैयार हो गए।


Click it and Unblock the Notifications