TEASER: 2016 में मिर्ज़िया से होगी अनिल कपूर के बेटे की ग्रांड एंट्री
[बॉलीवुड समाचार] अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर मिर्ज़िया से बॉलीवुड में अपनी ग्रांड एंट्री करने जा रहे हैं और फिल्म का टीज़र लोगो आ चुका है। फिल्म से हर्षवर्धन कपूर और सैयामी खेर अपना डेब्यू करने जा रहे हैं।
फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं राकेश ओमप्रकाश मेहरा जो भाग मिल्खा भाग के बाद से इस प्रोजेक्ट पर लगे हैं। फिल्म में गीत है गुलज़ार का और संगीत है शंकर - एहसान - लॉय का।
मिर्ज़िया पंजाब की अमर प्रेम कहानी मिर्ज़ा - साहिबा पर आधारित है और ये पीरियड ड्रामा है। फिल्म के लिए दोनों नए स्टार्स ने काफी मेहनत की है। सेट से जुड़े सूत्रों की मानें तो फिल्म के लिए कड़ी सिक्यूरिटी है और कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।
फ़िल्म में एक शादी का सीन फ़िल्माया जाना था और खबरों की मानें तो पांच ट्रक फूल, सेट पर सभी जूनियर आर्टिस्ट के लिए पगड़ी और जूती जैसी बारीकियों को भी राकेश ने बड़ी गंभीरता से लिया। बिना खर्च की चिंता किए शादी के सीन को शाही बनाने की हर कोशिश में राकेश जुटे थे।
देखिए फिल्म का टीज़र -


Click it and Unblock the Notifications












