एनिमेशन फिल्म बनाएंगे राकेश मेहरा

राकेश ने बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरूआत फिल्म 'अक्स' से की। उसके बाद आई 'रंग दे बसंती' ने सफलता के कई मुकाम छुए थे।
हाल ही में प्रदर्शित फिल्म 'दिल्ली-6'को भी बॉक्स आफिस पर अच्छी शुरूआत मिली है। अपने नए प्रोजेक्ट के बारे में राकेश ने बताया कि उन्होंने एनिमेशन फिल्म की शुरूआत कर दी है। इसके निर्माण होने में तीन चार वर्ष लग जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











