राकेश ने दिल्ली 6 क्यो बनाई?

लेकिन उन्हें दिल्ली से बहुत प्यार है खासकर पुरानी दिल्ली से। उनके इस प्यार ने उन्हें प्रेरणा दी। दूसरा फिल्म बनाते वक्त केवल कुछ चीजें दिमाग में थी।
एक तो पूरानी दिल्ली से जुड़ी यादें। दूसरी एक व्यक्ति का जीवन और उसके जीवन की तलाश, उसके जड़ो की तलाश ही फिल्म का मुख्य हिस्सा है। जब उन्होंने फिल्म के हीरो हीरोइन के रूप में अभिषेक और सोनम को लिया था तो उन्हें खुद भी यकीन नही था कि दोनों की जोड़ी इतनी अच्छी लगेगी।
राकेश ने बताया, '' यह फिल्म दिल्ली के बारे में नही है। दिल्ली 6 तो केवल दिल्ली का एक पिन नम्बर है। फिल्म में मैने पुरानी दिल्ली को चुनने के पीछे कारण है कि मैं खुद पुरानी दिल्ली का रहने वाला हूं।''
फिल्म की कहानी के बारे में मेहरा ने बताया, '' यह एक नौजवान लड़के रोशन मेहरा की कहानी है। वह अमरीका से अपनी दादी को लेकर भारत आता है उसकी दादी बीमार है वह भारत में अपना दम तोड़ना चाहती है। मैंने एक साधारण सी कहानी और एक जटिल
संसार को दिखाने की कोशश की है।''


Click it and Unblock the Notifications











