'बदमाश है, पता नहीं कहां टपकवा दे..' किसान नेता राकेश टिकैत का वीडियो वायरल, सलमान खान को दी सलाह!

Rakesh Tikait Salman Khan Video- सुपरस्टार सलमान खान और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बीच जो कुछ भी चल रहा है वो आपको हैरान कर देगा। सभी जानते हैं कि काला हिरण के मामले में बिश्नोई समाज सलमान खान से चिढ़ता है और लॉरेंस बिश्नोई अक्सर उनके जान से मारने की धमकी देता रहता है।
कई लोग हैं जो कि हमला करने की फिराक में आए हैं और पकड़े गए हैं। लेकिन इस वक्त इस मामले में किसान नेता राकेश टिकैत की एंट्री हुई है। उन्होने सलमान खान से कहा है कि वो मंदिर जाकर माफी मांग लें। इसके बाद उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या बोले राकेश टिकैत
राकेश टिकैत का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो कह रहे हैं, ''देखो वो एक समाज से जुड़ा हुआ मामला है, अगर समाज से जुड़ा हुआ मामला है तो उनको माफी मांग लेनी चाहिए। किसी भी मंदिर जाकर वो माफी मांग ले की जो भूल चूक हुई है.. इससे समाज भी सम्मानित हो जाएगा।
वरना जेल में बंद आदमी का क्या पता, बदमाश आदमी है पता नहीं टपकवा दे। जिसको वो कह रहा है कि मैं मारूंगा, उसकी सिक्योरिटी मुंबई में बढ़ा रखी है एक हीरो की। वो जेल में है उसके खिलाफ क्या कार्यवाही होगी। बिश्नोई समाज वाले हिरण का संरक्षण करते हैं। तो वो किसी भी मंदिर में चला जाए माफी मांग ले।''
सलमान खान के रिएक्शन का इंतजार
राकेश टिकैत के इस वीडियो और सलाह के बाद सलमान खान किस तरह का रिएक्शन देते हैं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। हाल ही में सलीम खान ने खुले मंच से कहा था कि माफी तब मांगी जाती है जब वो गुनाह किया हो। ऐसे माफी मांगने का मतलब है कि हम दोषी हैं जबकि हमने कभी एक कॉकरोच भी नहीं मारा।


Click it and Unblock the Notifications