''रईस देखने से बेहतर.. ऋतिक की काबिल दोबारा देख लूंगा...''
राकेश रोशन ने शाहरूख खान की फिल्म रईस देखने की बात पर कहा- मैं काबिल दोबारा देख लूंगा, लेकिन रईस नहीं।
रईस- काबिल क्लैश को लेकर राकेश रोशन खफा हैं, यह तो जगजाहिर है। लेकिन हाल ही में एक बयान के जरीए काबिल निर्माता ने यह साफ कह दिया। जी हां, राकेश रोशन ने यह साफ कर दिया कि वे शाहरूख खान की फिल्म रईस नहीं देखेंगे।
फिल्म काबिल के स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान राकेश रोशन के सवाल किया गया कि क्या वे शाहरूख की रईस देखेंगे, जो काबिल के साथ ही रिलीज हो रही है। ऐसे में राकेश रोशन ने कहा- नो.. मैं काबिल एक बार फिर देख लूंगा....

एक इंटरव्यू के दौरान ऋतिक रोशन ने भी कहा था कि रईस क्लैश से मेरे पिता को बहुत दुख पहुंचा है। खैर, दोनों फिल्में अब रिलीज हो चुकी हैं और काबिल को हर तरफ से पॉजिटिव रिव्यू भी ंमिल रहे हैं।
Oppss.. 'रईस' की 10 निगेटिव बातें.. शाहरूख खान फैंस ना पढ़े!
काबिल को ऋतिक रोशन की बेस्ट फिल्म मानी जा रही है। इस संस्पेंस थ्रिलर में ऋतिक ने जानदार एक्टिंग की है। लिहाजा, कोई शक नहीं कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म टिकने वाली है। वहीं, शाहरूख खान की रईस को भी मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म में शाहरूख खान की जमकर तारीफ हुई है।


Click it and Unblock the Notifications