फिर से शाहरूख संग फिल्म बनायेंगे राकेश रोशन

राकेश रोशन एक नायाब और बेहतरीन फिल्ममेकर जिन्होंने ना जाने कितनी अच्छी फिल्में सिनेदर्शकों को दी हैं। लेकिन पिछले काफी समय से राकेश रोशन की ओर से कोई बड़ा धमाका नहीं हुआ है। उनकी बिग बजट की फिल्म काइटस बॉक्सऑफिस पर औंधे मुंह गिर गयी, जिसके काफी समय बाद वह फिल्म पर्दे पर कृष 3 को लेकर वापसी कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर लांचिग के मौके पर राकेश ने अपनी दिल की बात कही और कहा कि उनके दिमाग में एक कहानी है जिस पर वह काम कर रहे हैं और बहुत जल्द वो कहानी पूरी भी होने वाली है।

जिस कहानी की वह बात कर रहे हैं उसमें हीरो वह शाहरूख खान को लेना चाहते हैं, राकेश ने कहा कि वह शाहरूख को ध्यान में रखकर एक कहानी लिख रहे हैं। इस फिल्म में वह रितिक से साथ शाहरूख को लेना चाहते हैं। उन्होंने पूरी उम्मीद जतायी कि वह जब किंग खान के सामने अपना प्रस्ताव रखेंगे तो वह जरूर हां कर देंगे।

वैसे भी रितिक रोशन के जवान होने और फिल्मों में आने से पहले राकेश रोशन के फेवरेट किंग खान ही थे। शाहरूख के साथ राकेश रोशन ने किंग अंगल, करन-अर्जुन और कोयला जैसी फिल्में की है। लेकिन साल 2000 में कहो ना प्यार है.. से रितिक रोशन ने बॉलीवुड में कदम रखा उसके बाद से राकेश रोशन ने रितिक को लेकर ही फिल्में बनायी और किसी और हीरों को अपनी फिल्मों के लिए साइन ही नहीं किया।

खैर अगर वाकई में रोशन की फिल्म में किंग खान और रितिक नजर आते हैं तो वाकई में लोगों की उम्मीद इस फिल्म के प्रति काफी बढ़ जायेगी क्योंकि राकेश-शाहरूख और रितिक तीनों ही महारथि हैं अपनी-अपनी फिल्ड के, इन तीनों का साथ आना पर्दे पर एक सुखद अनुभव होगा। वैसे शाहरूख-रितिक करण जौहर की हिट फिल्म कभी खुशी कभी गम... नाम की सुपरहिट फिल्म में साथ नजर आ चुके हैं और रितिक-शाहरूख काफी अच्छे दोस्त भी माने जाते हैं।

आईये आपको दिखाते हैं कृष 3 की रोचक बातें...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X