'काइट्स' की नकारात्मक समीक्षा से बेफिक्र राकेश रोशन

उन्होंने कहा, 'हमें यहां अच्छी समीक्षा नहीं मिली है लेकिन विदेशों में फिल्म को बहुत सराहना मिली है। हमारी फिल्म में जरूर कुछ न कुछ है इसीलिए इस फिल्म ने पहले दिन ही 21 करोड़ रुपये का व्यवसाय किया।'
देखें : रितिक रोशन की परफेक्ट बॉडी
वह यहां ग्रेट इंडिया पैलेस मॉल में फिल्म के प्रदर्शन के बाद के प्रचार के लिए मौजूद थे। उनके साथ उनके बेटे व फिल्म के अभिनेता ऋतिक रोशन और अभिनेत्री बारबरा मोरी भी मौजूद थीं। ऋतिक ने कहा, 'हम हर किसी के दृष्टिकोण का सम्मान करते हैं और आलोचकों ने जो कुछ भी कहा है उसके लिए हम उन्हें धन्यवाद देते हैं।'
अनुराग बासु के निर्देशन में बनी और शुक्रवार को प्रदर्शित हुई 'काइट्स' एक भारतीय लड़के और एक स्पेनिश लड़की के प्रेम की कहानी है। रिलायंस बिग पिक्चर्स ने फिल्म का वितरण किया है।


Click it and Unblock the Notifications











