DETAILS: ऋतिक रोशन की 'कृष 4'.. बॉलीवुड की बेस्ट एक्शन फिल्म!
राकेश रोशन ने ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 4 से जुड़ी बातें शेयर करते हुए कहा कि फिल्म में दुनिया का बेस्ट वीएफएक्स होगा।
ऋतिक रोशन की फिल्म 'कृष' बच्चों के बीच बतौर सुपरहीरो फिल्म पॉपुलर तो है ही.. लेकिन कोई शक नहीं कि एक्शन के मामले में भी फिल्म काफी आगे रही है। खैर, हाल ही में डाइरेक्टर राकेश रोशन ने 'कृष 4' पर बातें शेयर की हैं।
राकेश रोशन ने कहा कि अगले साल अप्रैल, मई तक फिल्म की शूटिंग शुरु की जाएगी। या हो सकता है यह 2018 भी पहुंच जाए। यह एक बहुत बड़ी फिल्म है, हमें वीएफएक्स पर काफी काम करना है और वह भी बजट के अंदर। साथ ही आडियंस के मद्देनजर भी काम करना है।
एक फ्लॉप फिल्म.. और ऋतिक से लेकर शाहरूख बन गए अक्षय कुमार!

कृष, कृष 3 के निर्देशक ने कहा कि, कृष 4 के लिए हम इंटरनेशनल एक्शन डाइरेक्टर बुलाने वाले हैं। फिल्म में वीएफएक्स और एक्शन उस स्तर का होगा, जैसा कि आजतक बॉलीवुड में नहीं किया गया है।
यहां जानें ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 4 से जुड़ी बातें-


Click it and Unblock the Notifications











