..................... फिल्म टाइटल 'कोरोना प्यार है' पर भड़के राकेश रोशन | Rakesh Roshan Slams Corona Pyaar Hai Film Title, Calls Producer Immature - Hindi Filmibeat

"कोरोना प्यार है" फिल्म टाइटल पर भड़के राकेश रोशन- कहा, यह बचकानी हरकत है

जहां कोरोना से पूरी दुनिया खौफ में हैं। भारत समेत कई देशों की अर्थव्यवस्था डगमगा रही है। वहीं, कुछ बॉलीवुड मेकर्स इस मौके को भुनाने में लगे हैं। एक रिपोर्ट की मानें तो मेकर्स इस महामारी पर फिल्मों के नाम रजिस्टर करवा रहे हैं, जिनमें से एक नाम है- कोरोना प्यार है। बता दें, फिल्म 'कहो ना प्यार है' के निर्देशक ने राकेश रोशन ने इस पर आपत्ति जताया है।

राकेश रोशन ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, 'यह उस स्थिति का मजाक उड़ाना है, जिससे इस वक्त पूरी दुनिया लड़ रही है। यह बचकानी और असंवेदनशील हरकत है। हमें ऐसे लोगों को नजरअंदाज कर देना चाहिए, जो इस परिस्थिति को समझ नहीं रहे हैं।'

 Rakesh Roshan

निर्देशक ने आगे कहा- 'कहो ना प्यार है से इस फिल्म में कोई समानता नहीं है। 'कोरोना प्यार है' का मतलब ही बिल्कुल अलग है। इसलिए मैं इस पर कोई एक्शन नहीं ले सकता।'

बता दें, Iros इंटरनेशनल ने "कोरोना प्यार है" टाइटल रजिस्टर कराया है। कृषिका लुल्ला ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि, 'वर्तमान समय में फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी जा रही है। यह एक लव स्टोरी होगी। जैसे ही सबकुछ ठीक हो जाएगा, प्रोजेक्ट शुरू हो जाएगा।' इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर काउंसिल की ओर से भी इस खबर की पुष्टि हुई है।

इसके अलावा कुछ मेकर्स ने 'डेडली कोरोना' नाम को भी रजिस्टर कराया है। इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने इस बात की जानकारी दी है। बहरहाल, एक ओर जहां कोरोना की वजह से लाखों जानें जा रही हैं, वहीं 'कोरोना प्यार है' नाम की फिल्म बनना सच में असंवेदनशीलता से ज्यादा कुछ नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X