आधी रात की मुलाकात - ''मैं अपनी फिल्म की डेट नहीं बदल रहा हूं''
सबकी नज़रें, राकेश रोशन और शाहरूख खान की आधी रात की मुलाकात पर टिकी थी। नतीजा क्या होगा? क्या काबिल और रईस क्लैश होंगी? क्या एक फिल्म, अपने कदम पीछे लेगी? अब स्पॉटबॉय.कॉम की मानें तो राकेश रोशन के मुताबिक वो काबिल की डेट नहीं बदल रहे हैं। फिल्म 26 जनवरी वीकेंड पर ही रिलीज़ होगी।
[शाहरूख से क्लैश...ऋतिक के लिए होगा सुसाईड...जानें क्यों]
अब बचती है शाहरूख खान की फिल्म - रईस। जिसका पहला लुक पिछले साल बजरंगी भाईजान के साथ रिलीज़ हुआ था। फिल्म इस साल ईद पर आने वाली थी लेकिन सुलतान के चलते आगे बढ़ा दी गई।

फिर फिल्म की रिलीज़ डेट 26 जनवरी वीकेंड पर रखी गई, जिस पर राकेश रोशन पहले ही ऋतिक रोशन स्टारर काबिल की रिलीज़ अनाउंस कर चुके थे।
और जब शाहरूख खान की टीम ने रईस की रिलीज़ अनाउंस की तो राकेश रोशन काफी गुस्सा भी हुए। ज़ाहिर सी बात थी, ऋतिक के पहले शाहरूख ही उनकी फिल्मों का हिस्सा थे। यहां तक कि कहो ना प्यार है भी शाहरूख को पहले ऑफर की गई।
[शाहरूख की अगली फिल्म भी क्लैश!]
बहरहाल, जब से दोनों फिल्मों के क्लैश की बात सामने आई, तब से केवल यही कोशिश की जा रही है कि ऐसा ना हो। ऋतिक भी शाहरूख से मिल चुके और शाहरूख भी राकेश रोशन से मिल चुके हैं। लेकिन फिलहाल इन मुलाकातों का कोई नतीजा निकलता नहीं दिख रहा है।
[#Keemat...बॉलीवुड के सर का ताज होता है...1 चुटकी शाहरूख KHAN!]


Click it and Unblock the Notifications















