ऋतिक रोशन और रणबीर कपूर करेंगे साथ में फिल्म? राकेश रोशन के पास है प्लान!

बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार राकेश रोशन ने हाल में ही दोस्त ऋषि कपूर की पुण्यतिथि पर याद किया और उनके साथ बिताए पलों को साझा किया। साथ ही खुलासा किया कि ऋषि कपूर चाहते थे कि उनके बेटे रणबीर कपूर और राकेश रोशन के बेटे ऋतिक रोशन साथ में काम करें। इसके अलावा राकेश रोशन ने बताया कि उन्होंने ऋषि कपूर के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए एक्टर को दिल्ली जाने से रोका था।

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में राकेश रोशन खुलासा किया कि ऋषि कपूर चाहते थे कि उनका बेटा रणबीर कपूर और ऋतिक रोशन एक साथ स्क्रीन शेयर करें। इतना ही नहीं राकेश रोशन ने इस इंटरव्यू में ये भी संकेत दिए कि उनके पास ऋतिक रोशन और रणबीर कपूर को लेकर कुछ प्लान भी हैं। वह कैसे इस बात से नकार सकते हैं। लेकिन कोविड की वजह से सब शांत पड़ गया है।

hrithik roshan,

बता दें अभी तक ऋतिक रोशन और रणबीर कपूर को फैंस ने साथ में स्क्रीन शेयर करते कभी पहले नहीं देखा है। अगर भविष्य में दोनों साथ में नजर आते हैं तो ये फैंस के लिए काफी उत्साहित करने वाला होगा।

राकेश रोशन ने इंटरव्यू में ये भी बताया कि ऋषि कपूर के निधन के बाद वह उनके परिवार से मिलने उनके घर गए थे। रणबीर कपूर, नीतू कपूर और रिद्धिमा के साथ कई घंटे साथ में गुजारे थे और अभिनेता ऋषि कपूर को याद किया था।

पुराने दिनों को याद किया

पुराने दिनों को याद किया

राकेश रोशन ने ऋषि कपूर के साथ बिताए पुराने दिनों को याद किया। साथ में फैमिली वेकेशन को याद किया और फैंस के साथ भी शेयर किया कि ऋषि कपूर और खुद की फैमिली के साथ एक बार वह छुट्टियां बताने वेकेशन पर गए थे तब रणबीर और ऋतिक काफी छोटे थे।

कृष 4 फिल्म का काम

कृष 4 फिल्म का काम

राकेश रोशन ने बताया कि कोरोना के चलते कृष 4 पर काम को रोक दिया है। फिलहाल इस समय सभी का ध्यान कोविड से लड़ने पर है।

ऋषि कपूर की पुष्यतिथि

ऋषि कपूर की पुष्यतिथि

ऋषि कपूर के निधन को एक साल बीत गया है। इस मौके पर राकेश रोशन समेत तमाम स्टार्स ने एक्टर को याद किया। नीतू कपूर से लेकर रिद्धिमा ने भी ऋषि कपूर की याद में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया।

ऋतिक की फिल्म

ऋतिक की फिल्म

ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह दीपिका पादुकोण के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। इस फिल्म का नाम फाइटर है जिसका ऑफिशियल ऐलान हो चुका है।

रणबीर कपूर वर्कफ्रंट

रणबीर कपूर वर्कफ्रंट

रणबीर कपूर की बात करें तो हाल में ही उन्होंने कोविड को मात दी है। इसस पहले वह अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र पर काम पूरा कर चुके हैं। उनकी फिल्म शमशेरा भी जल्द दर्शकों को देखने को मिलेगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X