Hrithik- Saba की शादी की खबर पर राकेश रोशन ने दिया ऐसा रिएक्शन, मिल गए सभी सवालों के जवाब!

ऋतिक रोशन और सबा आज़ाद को लेकर लगातार चर्चा है और ऐसा कहा जा रहा है कि इस साल दोनों सितारे शादी के बंधन में बंधने वाले हैँ। हालांकि फैंस उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब दोनों अपनी शादी को लेकर आधिकारिक ऐलान करेंगे। हालांकि वीडियोज और तस्वीरों के साथ सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर दोनों प्यार की बौछार करते रहते हैं। इससे इतना साफ होता है कि वो सच में साथ हैं।
हाल ही में, दोनों के नवंबर में शादी के बंधन में बंधने की कुछ अफवाहें उड़ी हैं, लेकिन इस जोड़े ने इस विषय पर चुप्पी साध रखी है। अब इस मामले में ऋतिक रोशन के पिता और मशहूर फिल्ममेकर राकेश रोशन ने रिएक्ट किया है। उन्होने जो कुछ भी ऋतिक और सबा की शादी को लेकर कहा वो चौकाने वाला है।
राकेश रोशन इस दौरान बॉलीवुड हंगामा से बात कर रहे थे और उन्होने कहा कि, "मैंने अभी तक इस बारे में कुछ नहीं सुना है।" इससे इतना तय है कि राकेश रोशन की तरफ से किसी तरह की पुष्टि शादी को लेकर नहीं हुई है।
इसके बाद लोग ये अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद दोनों के शादी की खबरें सिर्फ एक अफवाह है क्योंकि घरवालों को इसका बिल्कुल अंदाजा नहीं है। ऋतिक रोशन सबा से अगर शादी करते हैं तो ये उनकी दूसरी शादी होगी।
क्योंकि उन्होने पहली शादी सुजैन खान से की थी। दोनों 2004 में शादी के बंधन में बंध गए और शादी के दस साल बाद, हो गए और 2014 में तलाक ले लिया। दोनों से दो बेटे भी हैं जो कि अक्सर सुजैन और ऋतिक के साथ स्पॉट होते रहते हैँ। बता दें कि ऋतिक रोशन और सबा आजाद काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











