ऋतिक-सुजैन के तलाक पर पापा राकेश रोशन का बयान..इतने सालों बाद
ऋतिक रोशन और सुजैन खान के तलाक को कई साल हो गए। दोनों अक्सर अपने बच्चों के साथ या डिनर पर नजर भी आते हैं।फैन्स को विश्वास नहीं हुआ था कि दोनों अब साथ नहीं हैं । दोनों इंडस्ट्री के सबसे बेस्ट कपल माने जाते थे। डायरेक्टर और ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन ने इतने सालों बाद उनके तलाक पर बात की है।
राकेश रोशन ने कहा है कि "ऋतिक और सुजैन के बीच में जो हुआ वो उनकी किस्मत है। सुजैन एक बहुत ही प्यारी बच्ची है और दोनों के बीच जो हुआ उस पर मैं कुछ नहीं बोल सकता लेकिन दोनों बच्चों की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं। ऋहान और ऋदान दोनों हर रविवार को पूरे परिवार के साथ लंच करते हैं।ये परिवार का नियम है और ये संस्कार मां बाप से आते हैं।"

राकेश रोशन ने ये भी कहा कि "बच्चे हर चीज पर ध्यान देते हैं। उनके पैरेंट्स एक दूसरे के साथ कैसे व्यवहार करते हैं। घर के बड़ों के साथ उनका व्यवहार कैसा है।ऋतिक और सुजैन इस बात का ख्याल रखते हैं। दोनों एक दूसरे के परिवार की इज्जत करते हैं। जैसे बड़ों पैर छूना ऋहान और ऋदान ने ऋतिक से सीखा है और सुजैन भी इसे बढ़ावा देती है।"
ऋतिक रोशन के बारे में खुलासा करते हुए राकेश रोशन ने कहा कि वो कभी किसी को दुख नहीं पहुंचाते हैं इसलिए उनके आसपास का माहौल हमेशा पॉजिटिव रहता है।"


Click it and Unblock the Notifications