#ClearHai: "हम काफी समय से नहीं मिले थे...बस इसलिए रात में साथ खाना खाया"
राकेश रोशन और शाहरूख खान की आधी रात की मुलाकात फिल्मी गलियारों की हॉट प्रॉपर्टी बनी हुई है। इस मीटिंग से लौटते ही शाहरूख खान ने ट्वीट किया था कि काफी समय बाद अपने गाइड और पुराने दोस्त से मिला। थैंक यू सर, आपने आज फिर सिखाया कि बहुत ज़्यादा करने से अच्छा है, कि कम किया जाए पर अच्छा किया जाए।
[शाहरूख की अगली फिल्म भी क्लैश!]
इस मुलाकात के बाद सबको लगा कि काबिल रईस क्लैश का कोई नतीजा तो निकलेगा लेकिन राकेश रोशन ने साफ कहा कि ये बस एक फ्रेंडली डिनर था जो काफी समय से नहीं हो पा रहा था। मुझे और शाहरूख को मिले अरसा हो गया था, इसलिए हमने साथ में खाना खाया बस।

गौरतलब है किदो दिन पहले मुंबई में काफी तेज़ बारिश हो रही थी लेकिन फिर भी शाहरूख खान को एक ज़रूरी काम पूरा करना बहुत ज़रूरी था, इसलिए उन्होंने कार निकाली और इसी तेज़ बारिश में अपने रईस प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी को लेकर निकल पड़े। गाड़ी जाकर रूकी 45 मिनट बाद, राकेश रोशन के बंगले के सामने।
[#Funny: 'कहो ना प्यार है' के इस सीन में गलती से करीना कपूर दिख गईं!]
दरअसल, काबिल और रईस, दोनों ही 2017 की रिपब्लिक डे पर रिलीज़ होने को तैयार हैं और इस भिड़ने की वजह से दोनों ही फिल्मों को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। इसलिए दोनों फिल्मों के प्रोड्यूसर ने तय किया कि बात करके इसका हल निकाला जाए।
[बॉलीवुड के सर का ताज होता है...1 चुटकी शाहरूख KHAN!]
अगर गपशप गली की मानें तो ये मुलाकात पूरे 2 घंटे चली है और कोई ना कोई नतीजा तो निकला है। 2 घंटे बाद, राकेश रोशन अपने मेहमानों को छोड़ने के लिए घर के दरवाज़े तक आए। लेकिन राकेश रोशन ने यह कहकर सबका दिल तोड़ दिया कि वो अपनी फिल्म की डेट किसी के लिए नहीं बढ़ाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications