'टॉयलेट एक प्रेम कथा' में ऋतिक का बनाया मज़ाक.. राकेश रोशन ने कहा- .....
अक्षय कुमार की टॉयलेट-एक प्रेम कथा बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म सबको पसंद भी आ रही है। लेकिन हाल ही में तब विवाद खड़ा हुआ जब अफवाह उड़ी कि फिल्म से ऋतिक रोशन और राकेश रोशन नाराज़ हैं।
दरअसल, फिल्म में छठे अंगूठे को लेकर ऋतिक पर काफी जोक बनाया गया। जिसे लेकर ऋतिक और राकेश रोशन अक्षय कुमार से नाराज बताए जा रहे थे। बहरहाल, अब इस पर राकेश रोशन ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

राकेश रोशन ने कहा, मुझे फिल्म टॉयलेट-एक प्रेम कथा बहुत पंसद आई। फिल्म का विषय शानदार है। यह फिल्म सोशल मेसेज देने के साथ मनोरंजन भी करती है।
Recommended Video

बता दें, फिल्म के एक हिस्से में दिखाया जाता है कि ज्योतिष कारणों की वजह से अक्षय के पिता उनके लिए ऐसी दुल्हन ढूंढने निकलते हैं जिसके दो अंगूठे हों। और उस दौरान कई घटना क्रम चलते हैं। सूत्रों की मानें तो अक्षय कुमार ने पहले ही ऋतिक को इन सीन्स की जानकारी दे दी थी। लिहाजा, नाराज़ होने का सवाल ही नहीं उठता।
फिल्म के निर्देशक श्री नारायण सिंह ने कहा, मैं पहले यह दो अंगूठे वाले सीन पर नर्वस था। लेकिन मुझे खुशी है कि राकेश रोशन और ऋतिक ने इसे सिर्फ मजाक के तौर पर ही लिया। मैं किसी को दुख नहीं पहुंचाना चाहता था।


Click it and Unblock the Notifications