''शाहरूख- ऋतिक भी 300 करोड़ कमा सकते थे.. लेकिन....''
निर्माता- निर्देशक राकेश रोशन का मानना है कि यदि रईस- काबिल सोलो रिलीज होती तो आराम से 300 करोड़ का कलेक्शन कर सकती थी।
2016 खत्म होने को आया है.. लिहाजा, अब इंतजार है साल 2017 की फिल्मों का। साल की शुरुआत में ही दो बड़ी फिल्में आपस में टकराने वाली हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं ऋतिक रोशन की 'काबिल' और शाहरूख खान के 'रईस' की।

हाल ही में राकेश रोशन ने दोनों फिल्मों के क्लैश पर कहा कि रईस और काबिल दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सोलो 300 करोड़ कमा सकती थी। यदि क्लैश ना होती तो.. लेकिन अब ऐसा संभव नहीं है।
ऋतिक रोशन की 'काबिल'.. दूसरे ट्रेलर में खुल गया बड़ा राज़.. #Spoiler
निर्माता- निर्देशक राकेश रोशन ने कहा- फिल्में क्लैश नहीं होनी चाहिए.. यहां अंधे आदमी को भी दिख सकता है कि मैंने किसी की डेट नहीं ली। खैर, यदि सामने वाले को कान्फिडेंस है तो अच्छी बात है। लेकिन मुझे खुशी इस बात की है कि दोनों फिल्में 300 करोड़ तक कमा लेंगे। सलमान, आमिर की फिल्म अकेले 300 करोड़ कमाती है, यहां दोनों मिलकर कमा लेगी।
यहां जानें क्यों हिट होगी ऋतिक रोशन की काबिल-


Click it and Unblock the Notifications