''शाहरूख से कोई मतलब नहीं.. हमने जो प्लान किया, वही करेंगे..''
राकेश रोशन ने कहा कि काबिल के लिए हमने पहले से ही सबकुछ प्लान कर रखा है। ना हम सब उससे ज्यादा कुछ करेंगे, ना कम।
काबिल का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है और कहीं ना कहीं फिल्म ऋतिक रोशन फैंस अब फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हो चुके हैं। हालांकि काबिल की टक्कर शाहरूख खान की फिल्म फैन से हो रही है, लेकिन निर्माता राकेश रोशन फिल्म के प्रमोशन को लेकर ज्यादा परेशान नहीं हैं।
बता दें, शाहरूख खान की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी बॉलीवुड में बेस्ट प्रमोशन में से मानी जाती है। लेकिन राकेश रोशन ने साफ कहा है कि उन्हें इससे कोई मतलब नहीं है। हम जो कर रहे हैं, वही करेंगे.. हम ना ज्यादा प्रमोशन करने वाले हैं, ना कम। सिर्फ प्रमोशन से कुछ नहीं होता।



Click it and Unblock the Notifications