पाकिस्तान में काबिल रिलीज़ होने पर राकेश रोशन ने कहा-'अब हमारी बारी है'
पाकिस्तान में इस फिल्म को हाल ही में रिलीज़ किया गया है। इस पर राकेश रोशन काफी खुश हैं।
ऋतिक रोशन की फिल्म काबिल न सिर्फ भारत में अच्छा प्रदर्शन कर रही है बल्कि पाकिस्तान में भी इसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। पाकिस्तान में इस फिल्म को हाल ही में रिलीज़ किया गया है। इस पर राकेश रोशन काफी खुश हैं।

उन्होंने पाक में फिल्म रिलीज़ होने पर कहा कि पाकिस्तान ने भारतीय फिल्मों के लिए अपने दरवाजे दोबारा खोल दिए हैं, इसलिए भारतीयों को भी इस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।
'काबिल' के सीमा पार रिलीज होने से राकेश रोशन को कुछ उम्मीद जगती दिखी है। राकेश ने बताया, कि मैं यह कहना चाहता हूं कि अगर पाकिस्तान ने अपने दरवाजे खोल दिए हैं तो हमें भी आगे बढ़ना चाहिए।"
30 साल की उम्र में कैसा लगता है-सिद्धार्थ मल्होत्रा ने किया शेयर
उन्होंने कहा, "यह फिल्म पाकिस्तान के कराची में रिलीज की गई। इसका बुधवार रात 11 बजे का पहला शो हाउसफुल रहा। फिल्म पूरे कराची, रावलपिंडी और हैदराबाद (सिंध) में दोपहर तीन, शाम छह और नौ बजे के शो पर रिलीज की गई है।


Click it and Unblock the Notifications