''मेरी फिल्म उसी दिन रिलीज होगी.. शाहरूख को जब करना हो, करे....''
बता दें, रईस 26 जनवरी को ऋतिक की 'काबिल' से क्लैश होगी। लिहाजा, जब इस क्लैश के बारे में काबिल के निर्माता राकेश रोशनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा इस क्लैश को लेकर मुझसे तो कोई बात नहीं की गई थी.. मैंने फरवरी में ही काबिल की रिलीज डेट फाइनल कर ली थी.. ऐसे में रईस को उसी वक्त रिलीज करना बईमानी है।
राकेश रोशन ने आगे कहा कि खैर मैं किसी फिल्म को रिलीज होने से रोक नहीं सकता। मैंने शाहरूख से भी बात की थी और यही कहा था कि इस क्लैश से किसी का फायदा नहीं होना है। लेकिन मैं तारीखों को लेकर थोड़ा अंधविश्वासी हूं.. इसीलिए मैं अपनी फिल्म की डेट नहीं बदलूंगा।
सलमान को नहीं.. 190 करोड़ के साथ.. ये भी देंगे शाहरूख को टक्कर!

बहरहाल, यहां जानें बॉलीवुड सुपरस्टार्स के यादगार टक्कर-
रूस्तम vs मोहनजोदड़ो
अक्षय कुमार की रूस्तम और ऋतिक की मोहनजोदड़ो ताजा उदाहरण है। जहां रूस्तम सुपरहिट हुई.. वहीं मोहनजोदड़ो ने बॉक्स ऑफिस पर पानी भी नहीं मांगा।
दिलवाले vs बाजीराव मस्तानी
पिछले साल दिलवाले और बाजीराव मस्तानी भी धमाकेदार क्लैश थी। दोनों बिग बजट फिल्में थीं। दोनों ने 100 करोड़ कल्ब में एंट्री ली थी। लेकिन दिलवाले रही फ्लॉप..
लगान- गदर
लगान और गदर दोनों ही फिल्में पीरियड ड्रामा थीं और बॉक्स ऑफिस की दोनों फिल्मों ने मिलकर बैंड बजा दी थी। हालांकि कमाई के मामले में गदर काफी आगे थी।
वीर ज़ारा- ऐतराज़
अक्षय कुमार की ऐतराज़ को शाहरूख की वीर ज़ारा से सामना करना पड़ा। हालांकि ऐतराज सफल रही थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर शाहरूख खान के सामने कैसे टिक पाती।
जब तक है जान- सन ऑफ सरदार
2012 की दीवाली पर बॉक्स ऑफिस पर दोनों ही फिल्मों की कमाई ताबड़तोड़ थी। शाहरूख खान की जब तक है जान और अजय देवगन की सन ऑफ सरदार एक साथ रिलीज़ हुई थी।
जानेमन- डॉन
यहां भी अक्षय कुमार- सलमान खान और शाहरूख खान के बीच जोरदार भिड़ंत हुई थी। लेकिन जीत हुई शाहरूख खान की..
ओम शांति ओम- सावंरिया
शाहरूख खान की ओम शांति ओम के सामने संजय लीला भंसाली की सावंरिया बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर पड़ी थी।
गोलमाल 3- एक्शन रिप्ले
अजय देवगन की गोलमाल 3 ने अक्षय कुमार की एक्शन रिप्ले के सामने बाजी मारी मार ली थी.. धमाकेदार तरीके से..


Click it and Unblock the Notifications









