कैंसर सर्जरी के बाद सामने आई राकेश रोशन की पहली तस्वीर- ऋतिक रोशन ने किया शेयर
Recommended Video

पिछले दिनों जब ऋतिक रोशन ने ट्विटर पर यह खुलासा किया था कि राकेश रोशन कैंसर से जूझ रहे हैं तो सभी हैरान रह गए थे। और राकेश रोशन के अच्छे सेहत की कामना करने लगे। बहरहाल, राकेश रोशन की सर्जरी हो चुकी है और ऋतिक ने अपने पिता के साथ अपना जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया। ऋतिक ने राकेश रोशन की ताजा तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।
[1200 करोड़ के साथ 5 ब्लॉकबस्टर- खान तिकड़ी के बाद पहला सुपरस्टार]
तस्वीर में ऋतिक अपने पिता राकेश रोशन, मां पिंकी रोशन और अंकल राजेश रोशन समेत परिवार के कुछ खास लोगों के साथ दिखाई दे रहे हैं। कैंसर सर्जरी के बाद राकेश रोशन की पहली तस्वीर सोशल मीडिया के सामने आई है। फिलहाल राकेश रोशन को हॉस्पिटल से डिस्टार्ज नहीं किया गया है।

तस्वीर शेयर करने के साथ ऋतिक रोशन ने कैप्शन में लिखा- 'And he's up and about😊 Power of love! Thank you all for being with him and helping him power through. Today was a great day.
बहरहाल, पूरा बॉलीवुड परिवार और चाहने वाले राकेश रोशन के अच्छी सेहत की कामना कर रहे हैं। राकेश रोशन बॉलीवुड के सबसे निर्माता- निर्देशकों में शामिल हैं और जल्द ही वे ऋतिक के साथ कृष 4 की तैयारी भी शुरु करने वाले थे। हालांकि अब फिल्म में कुछ देरी हो सकती है।
राकेश रोशन से पहले बीते दिनों सोनाली बेंद्रे को भी कैंसर और इरफान खान को न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर से जूझना पड़ रहा है और लगातार इलाज जारी है। फैंस और चाहने वाले इनके जल्दी से स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











