"मैंने शाहरूख को कहा कि आमिर - सलमान से भिड़ो...ऋतिक तो तुम्हारा जूनियर है"

शाहरूख खान और ऋतिक रोशन भिड़ने वाले हैं और अब राकेश रोशन ने आखिरकार शाहरूख खान पर अपनी भड़ास निकाल ही ली है।

ऋतिक रोशन की काबिल और शाहरूख खान की रईस 25 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेगी और अब इस टक्कर को लेकर काबिल के प्रोड्यूसर राकेश रोशन खुलकर सामने आए हैं। राकेश रोशन से पूछा गया कि उन्हें इस क्लैश की बात पता चली तो कैसा लगा। उनका जवाब दो टूक था और शायद शाहरूख खान को इतने करारे ताने किसी ने नहीं मारे।

राकेश रोशन ने साफ कहा कि मैंने शाहरूख को समझाया पर पता नहीं क्यों वो कुछ समझा ही नहीं। मैंने उससे कहा कि मैं रईस के बारे में काफी अच्छी बातें सुन रहा हूं और तुम्हारी फिल्म में 300 करोड़ कमाने के सारे लक्षण है।

rakesh-roshan-lashes-at-shahrukh-kha

राकेश रोशन ने बताया कि हम काफी पहले अपनी फिल्म के साथ तैयार थे पर एक अच्छी तारीख ढूंढ रहे थे। मैंने देखा कि 2017 में अच्छी अच्छी फिल्में हैं पर जनवरी खाली है। इसलिए मैंने डेट अनाउंस कर दी। फिर रईस भी पीछे पीछे आ गई। मैं काफी परेशान हुआ ज़ाहिर सी बात है।

मैंने शाहरूख को समझाया भी कि तुम आमिर और सलमान की 300 करोड़ वाली फिल्मों से भिड़ो। ऋतिक तो तुम्हारा जूनियर है उसके साथ क्या भिड़ना। मेरे पास वो जी सर जी सर करता रहा और मान गया लेकिन डेट नहीं बदली।
[#AlsoRead: शाहरूख - सलमान नहीं चाहते कोई सुलतान बने!]

अब तो मैं दोनों टीम को ऑल द बेस्ट कहना चाहता हूं। अच्छी बात ये है कि हम दोनों मिलकर 300 करोड़ कमाएंगे। वैसे को दोनों ही फिल्मों से जुड़े लोग काफी मर्यादा में रह कर बात कर रहे हैं लेकिन फिर एक दूसरे को धोनेे में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। जानिए अब तक एक दूसरे को क्या क्या कह चुकी है रईस और काबिल की टीम -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X