..................... Rakesh Roshan gives update on Krrish 4 with his retirement from direction Hrithik Roshan - Hindi Filmibeat

Krrish 4: राकेश रोशन ने 'कृष 4' का किया ऐलान, साथ ही फैन्स को दी बुरी खबर, बोले- अब मैं कोई फ़िल्म..

Krrish 4 Update

Krrish 4 Update: ऋतिक रोशन इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'कृष 4' को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि फैन्स भी बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब हाल ही में 'कृष 4' के डायरेक्टर और ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन ने खुद इस फिल्म को लेकर जानकारी दी है।

दरअसल आपको बता दें कि जल्दी ही 'कृष 4' की ऑफिशियल घोषणा कर दी जाएगी। इस खबर को सुनने के बाद में फंस भी काफी एक्साइटेड हो गए हैं और इसी के साथ-साथ राकेश रोशन ने एक बुरी खबर भी दे दी है। दरअसल राकेश रोशन ने अपनी रिटायरमेंट की भी घोषणा कर दी है और इसके बाद काफी सारे फैंस निराश भी हो गए हैं

जानकारी के लिए आपको बता दें कि कृष फिल्म के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। यह एक भारतीय सुपरहीरो एक्शन थ्रिलर फिल्म रही है और इसमें ऋतिक रोशन के अलावा प्रियंका चोपड़ा को लीड किरदार में भी देखा गया। लेकिन राकेश रोशन ने आगे चलकर कोई फिल्म को डायरेक्ट न करने का फैसला लिया है।

राकेश रोशन ने एक इंटरव्यू के दौरान इस पर बात करते हुए कहा कि "मुझे ऐसा नहीं लगता है कि अब मैं कोई फिल्म डायरेक्टर करूंगा। लेकिन जल्दी ही मैं फिल्म कृष 4 की घोषणा करने वाला हूं।" जानकारी के लिए आपको बता दें कि इसी साल की शुरुआत में ऋतिक रोशन के बैंग बैंग, वॉर और फाइटर के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने कृष ड्रेस में एक फैन की तस्वीर को शेयर किया था।

इतना ही नहीं आपको बता दे की सिद्धार्थ आनंद ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था कि "वह वापस आ रहा है।" तब यह भी खबर सामने आई थी कि सिद्धार्थ आनंद इस बार कृष 4 को डायरेक्ट करेंगे। लेकिन अभी आपको बता दें कि फिल्म की शूटिंग या फिर रिलीज डेट को लेकर कोई भी घोषणा नहीं की गई है।

Read more about: krrish 4 hrithik roshan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X