Krrish 4: राकेश रोशन ने ऋतिक रोशन की सुपरहिट फिल्म कृष 4 को लेकर दिया अपडेट, फैंस को मिली बड़ी राहत

Krrish 4

Krrish 4: कृष फिल्म के अगले पार्ट का इंतजार करने वाले फैंस का इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि हाल ही में ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन ने फिल्म को लेकर सोशल मीडिया के जारिए से बड़ा अपडेट साझा किया है, सामने आ गया है कि कृष 4 जल्द ही सिनेमाघरों में आएंगी।

जाहिर है कि, बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने अपने फिल्मी करियर के दौरान 'अग्नीपथ', 'कहो ना प्यार है' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। उनकी हिट फिल्मों की लिस्ट में 'कृष' भी शामिल है।

कृष एक्टर के साथत साथ फैंस भी पसंदीदा फिल्म है, इस फ्रेंचाइजी की अभी तक की सभी फिल्में दर्शकों को काफी पसंद आई है, जिसके बाद उनके फैंस फिल्म के अगले पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

'कृष 3' साल 2013 में रिलीज की गई थी, जिसके बाद फिल्म के चौथे पार्ट को लेकर कई खबरें सामने आईं। हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर राकेश रोशन ने फिल्म को लेकर ताजा अपडेट साझा किया है।

अब डायरेक्टर ने एक न्यूज पोर्टल को दिए गए इंटरव्यू में बताया कि 'कृष 4' को बनाने में वे बिल्कुल भी जल्दी नहीं करना चाहते हैं। फिल्म की शूटिंग 2024 के बाद शुरू होगी। फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर टीम काम कर रही है। इसके बाद प्री-प्रोडक्शन पर काम शुरू किया जाएगा।

'कृष 4' को लेकर डायरेक्टर किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं दिखाना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि फिल्म का सब्जेक्ट और कहानी की वजह से फिल्म को बनाने में समय लग रहा है, क्योंकि फिल्म बड़े वजट की बननी हैं।

वहीं हम एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर 'वॉर 2' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। इसके अलावा फिल्म 'फाइटर' में भी नजर आने वाले हैं। इन सब फिल्मों के अलावा फैंस को कृष 4 का इंतजार बेसब्री से है।

More from Filmibeat

Read more about: krrish 4
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X