सलमान की 300 करोड़ी फिल्म को KICK और 400 करोड़ की ब्लॉकबस्टर FINAL!
ऋतिक रोशन की कृष, भारत की इकलौती सुपरहीरो सीरीज़ है जो सफल भी है। और यही कारण है कि इन फिल्मों के लिए फैन्स और दर्शक हमेशा उत्साहित रहते हैं। कृष 4 पर काम काफी समय से चल रहा है लेकिन अभी तक फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल नहीं हुई है।
माना जा रहा है कि राकेश रोशन अब फिल्म की हीरोइन को लेकर असमंजस में हैं। राकेश रोशन को अभी समझ में नहीं आ रहा कि फिल्म में हीरोइन कौन होगी। वो स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और उसके बाद ही समझ आ पाएगा कि फिल्म में प्रियंका चोपड़ा की जगह है या नहीं है।

अगर फिल्म में प्रियंका की जगह रही तो राकेश रोशन उन्हें रिप्लेस नहीं करेंगे। लेकिन अगर फिल्म में नई हीरोइन को लेने का मौका मिला तो राकेश रोशन ने फिल्म के लिए कैटरीना कैफ को फाइनल कर लिया है।
माना जा रहा है कि कैटरीना काफी समय से राकेश रोशन के ऑफिस के चक्कर काट रही है और इसे कृष 4 से ही जोड़ कर देखा जा रहा है। लेकिन सबसे धमाकेदार कास्टिंग तब होगी जब फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ दोनों ही फाइनल हो जाएं।
हाल ही में दोनों, सलमान खान स्टारर भारत में साथ आते आते रह गईं क्योंकि कैटरीना को सेकंड लीड नहीं चाहिए थी।तो बस उन्होंने वहां से अपना पत्ता कटता देख, प्रियंका की जगह, कृष 4 में अपनी जगह लगभग फाइनल कर ली है।
लेकिन सब कुछ फिल्म की स्क्रिप्ट पर निर्भर करता है क्योंकि, कैटरीना कैफ को अगर फिल्म पसंद नहीं आई तो वो दो मिनट भी नहीं लगाएंगी उसे रिजेक्ट करने में। देखिए कैसे कैटरीना ने शाहरूख से लेकर सलमान तक को रिजेक्ट किया हुआ है -


Click it and Unblock the Notifications












