कैंसर से जूझ रहे हैं निर्देशक राकेश रोशन- ऋतिक रोशन ने किया इमोशनल पोस्ट से खुलासा

Recommended Video

Rakesh Roshan diagnosed with CANCER, Hrithik Roshan shares EMOTIONAL post | FilmiBeat

निर्माता- निर्देशक राकेश रोशन कैंसर से ग्रसित हैं और ऋतिक रोशन ने मंगलवार की सुबह सोशल मीडिया पर यह खुलासा किया है। ऋतिक रोशन ने अपने पिता के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि राकेश रोशन को squamous cell carcinoma of the throat हुआ है और आज उनकी पहली सर्जरी है। ऋतिक ने लिखा बतौर परिवार हम खुशनसीब हैं कि हमें उनके जैसा मार्ग दर्शक मिला है।

जाहिर है बॉलीवुड और रोशन परिवार परिवार के लिए यह काफी दुखद है। सभी उनके सेहत के लिए कामना कर रहे हैं। राकेश रोशन बॉलीवुड के सबसे निर्माता- निर्देशकों में शामिल हैं और जल्द ही वे ऋतिक के साथ कृष 4 की तैयारी भी शुरु करने वाले थे। हालांकि अब फिल्म में कुछ देरी हो सकती है।

Rakesh Roshan

ऋतिक ने लिखा- मैंने आज सुबह पापा से एक तस्वीर के लिए पूछा.. मुझे पता था कि वो सर्जरी के दिन भी जिम मिस नहीं करेंगे। वह सबसे मजबूत इंसान हैं। कुछ हफ्ते पहले गले में कैंसर के प्रारंभिक चरण की पुष्टि हुई है.. लेकिन वह आज भी ऊर्जा से भरपूर हैं और लड़ाई के लिए आगे बढ़ रहे हैं। एक परिवार के तौर पर हम सौभाग्यशाली हैं.. लव यू डैड..

बहरहाल, राकेश रोशन से पहले बीते दिनों सोनाली बेंद्रे को भी कैंसर और इरफान खान को न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर से जूझना पड़ रहा है और लगातार इलाज जारी है। फैंस और चाहने वाले इनके जल्दी से स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X