75 की उम्र में राकेश रोशन ने जिम में काटा बवाल, वर्काउट देख शरमा जाएंगे 25 साल के नौजवान, कभी कैंसर को..

Rakesh Roshan Workout at the age of 75- ऋतिक रोशन फिटनेस के बारे में भला कौन नहीं जानता है। हाल ही में वॉर 2 के टीजर में उनकी बॉडी देख लोग फिर से हैरान हो गए थे। लेकिन अब कुछ ऐसा सामने आया है जिसके बाद आप ऋतिक नहीं बल्कि राकेश रोशन की जमकर तारीफ करते नजर आने वाले हैं।
राकेश रोशन का एक वर्कआउट वीडियो सीधे जिम से सामने आया है और यकीनन इस वीडियो ने इंटरनेट पर बवाल काट दिया है। 75 साल की उम्र में राकेश रोशन ने अपनी इतनी जबरदस्त फिटनेस दिखाई है कि लोग हैरान हैं और अपना सिर पकड़कर बैठने पर मजबूर हैं।
इस वीडियो को खुद राकेश रोशन ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। वीडियो को देखकर आप जबरदस्त तरीके से इंस्पायर होने वाले हैं। बॉक्सिंग, स्ट्रेचिंग और वेट लिफ्टिंग करते 75 साल के राकेश रोशन को देखकर आपको यकीन नहीं होगा। इस वीडियो के साथ राकेश रोशन ने कैप्शन लिखा, ''यह स्वस्थ रहने के बारे में नहीं है-यह हर दिन अपना सर्वश्रेष्ठ महसूस करने के बारे में है।''
2018 में हुआ था कैंसर
राकेश रोशन का सफर काफी शानदार रहा है और इस बीच कई मुश्किलें सामने आईं हैं। साल 2018 में उनको थ्रोट कैंसर हुआ था लेकिन वो किसी फाइटर की तरह इससे बाहर आए थे। आज भी उनका सफर जारी है और वो लगातार मेहनत कर रहे हैं। कैंसर को मात देना और अपने शरीर को इस तरह फिट रखा वाकई काबिले तारीफ है। फिलहाल वो कृष 4 की स्क्रिप्ट पर लंबे समय से काम कर रहे हैं।
लोग हुए हैरान
राकेश रोशन का ये अंदाज देखकर लोग हैरान हो गए हैं और ढरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं। ऋतिक रोशन ने लिखा, 'उफ्फ, जबरदस्त पापा।' एक ने लिखा, 'ये सच में इंस्पायर करने वाला है।' टाइगर श्रॉफ ने लिखा, 'लवली सर।' सुनील शेट्टी ने फायर इमोजी साझा कर उनकी तारीफ की है। इस तरह से लोगों और सितारों के कमेंट्स आ रहे हैं। आप देखिए वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











