#JustIn: "शाहरूख की रईस टीम ने धमकी दी और धोखा किया"
राकेश रोशन ने शाहरूख खान की रईस पर खुलेआम कीचड़ उछालते हुए कहा कि इस फिल्म ने उनके साथ धोखा किया है।
शाहरूख खान की रईस टीम ने राकेश रोशन के साथ धोखा किया है। ऐसा कहना है खुद राकेश रोशन का। उनकी मानें तो उन्होंने हर डिस्ट्रीब्यूटर को एक घंटे की फिल्म दिखाई थी और कहा था कि रईस और काबिल को 50 - 50 प्रतिशत के हिसाब से स्क्रीन मिलने चाहिए।
लेकिन रिलीज़ से पहले ये आंकड़ा बदलकर 60 - 40 हो गया। रईस की टीम ने डिस्ट्रीब्यूटर को धमकाया कि अगर बाहुबली 2 के राइट्स चाहिए तो फिर रईस को स्क्रीन ज़्यादा देने पड़ेंगे और वही हुआ।

राकेश रोशन ने ये भी कहा कि इससे हमारा नुकसान होगा और मैंने सीधे सीधे 150 करोड़ रूपये खो दिए। इतना नुकसान किसी भी प्रोड्यूसर के लिए बहुत होता है। लेकिन मैंने हमेशा आम आदमी को जीतना सिखाया है।
अपनी फिल्म में भी मैं एक आम से किरदारों को सुपरहीरो तक बना देता हूं। काबिल भी वैसी ही फिल्म निकलेगी। मुझे हमारी फिल्म पर पूरा भरोसा है।
[देखिए 1st Day 1st Show फैन्स ने दिए रईस को कितने स्टार]
ऋतिक रोशन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में रईस से भिड़ने पर खुलकर बात करते हुए कहा कि अगर बेहतर प्लानिंग की जाती तो शायद रईस की टीम ये क्लैश रोक सकती थी। फिलहाल तो मैं दुखी हूं और मेरे पापा और भी ज़्यादा दुखी हैं।
दरअसल, वो हमेशा प्लान करके चीज़ें चलते हैं ताकि कुछ गलत ना हो। और यही उम्मीद वो दूसरों से भी रखते हैं और जब ऐसा नहीं होता है तो ज़ाहिर सी बात है कि उन्हें दुख पहुंचता है।
[[देखिए 1st Day 1st Show काबिल का हाल...बेमिसाल] ]
वैसे हाल ही में रईस और काबिल की टीम में शब्दों का काफी एक्सचेंज हुआ है वो भी पढ़ ही लीजिए -


Click it and Unblock the Notifications











