बस इतना सा ख्वाब..'कृष 3' करे 1000 करोड़ की कमाई: राकेश रोशन

1 नवंबर को रिलीज होने वाली फिल्म 'कृष 3' का इंतजार जहां रितिक के चाहने वाले कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर फिल्म के निर्माता-निर्देशक राकेश रोशन की ख्वाहिश है कि उनकी फिल्म 'कृष 3', 1000 करोड़ का बिजनेस करे।

राकेश रोशन ने यह बातें फिल्म के प्रमोशन के लिए आयोजित एक इवेंट में कही। राकेश रोशन ने साथ में यह भी कहा कि उन्हें रितिक पर गर्व है, इसलिए नहीं कि रितिक मेरा बेटा है बल्कि इसलिए की रितिक वाकई में सुपरहीरो है। वह सुपरहीरो की तरह दिखता है, एक्टिंग करता है और डांस भी।

मालूम हो कि रितिक की इस फिल्म के लिए प्रयोग हुए सारे ग्राफिक्स औऱ इफेक्ट यहीं भारत में हुए शूट हुए हैं। यह पहली बार है कि एनीमेशन और ग्राफिक्स से सजी फिल्म का निर्माण भारत में हुआ है। कृष 3 साल 2006 के बाद फिल्म कृष का सीक्वेल आ रहा है। फिल्म से इस बार भी काफी उम्मीदें हैं। फिल्म का ट्रेलर काफी इंप्रेसिव है।

पहला लुक काफी अच्छा लग रहा है जिसके कारण लोगों की दिलचस्पी फिल्म के प्रति काफी बढ़ गयी है। फिल्म में आपको रितिक रोशन ट्रिपल रोल में दिखायी देंगे तो वहीं एक बार पर्दे पर फिर से आपको रितिक-प्रियंका संग रोमांस करते दिखेंगे तो वहीं पहली बार कंगना रनाउत फिल्म में सुपरवोमेन के रोल में हैं।

तो वहीं लंबे अऱसे से एक हिट फिल्म को तरस रहे अभिनेता विवेक ओबरॉय फिल्म में खलनायक के रोल में दिखायी देंगे। यह फिल्म विवेक के करियर के लिए भी काफी अहम है। फिल्म के गाने लोगों को पसंद आ रहे है देखते हैं कि फिल्म भी लोगों को अच्छी लगती है कि नहीं औऱ राकेश रोशन की ख्वाहिश पूरी होती है कि नहीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X