रईस के हिट होने पर राकेश रोशन का रिएक्शन देखने लायक है!
रईस और काबिल का बॉक्स पर अच्छा प्रदर्शन देख राकेश रोशन ने खुशी ज़ाहिर की है।
ऋतिक रोशन की फिल्म काबिल और शाहरुख खान की फिल्म रईस दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन कर रही हैं। पहले तो राकेश रोशन काबिल और रईस के क्लैश को लेकर काफी गुस्से में थे लेकिन अब वो काफी खुश हैं। रईस और काबिल का बॉक्स पर अच्छा प्रदर्शन देख राकेश रोशन ने खुशी ज़ाहिर की है।

उन्होंने कहा कि रईस और काबिल दोनों ही बॉक्स ऑफस पर अच्छी कमाई कर रही हैं जिसके लिए मैं खुश हूं। बॉलीवुड का पुराना मशहूर गीत गुनगुनाते हुए उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा "हमारे लिए बहुत अच्छा है कि दोनों फिल्में अच्छा कर रही हैं। सारा जमाना, सिनेमा का दीवाना।"
अवार्ड शो पर शाहरूख खान का मजेदार बयान.. पूरे बॉलीवुड पर कमेंट!
आपको बता दें कि 'रईस' अब तक 103 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। फिल्म के निर्देशक राकेश रोशन ने कहा, 'अच्छा है कि दोनों फिल्में अच्छा कारोबार कर रही हैं।
राकेश ने आगे कहा कि यह हम सभी के लिए खुशी की बात है क्योंकि हमने ये फिल्म को काफी मेहनत से बनाई है। दर्शकों ने फिल्म को बेहद प्यार दिया और यह हमें और बेहतर करने के प्रेरित करती है।


Click it and Unblock the Notifications