अक्षय ने फिल्म बनाई लेकिन इस डायरेक्टर ने सच में 400 टॉयलेट बनवाए..शानदार

राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने मुंबई के एक स्लम एरिया में 400 टॉयलेट बनवाए।

By Shweta

अक्षय कुमार ने टॉयलेट एक प्रेम कथा स्वच्छ भारत अभियान से जोड़कर बनाई जिसके इन दिनों खूब चर्चे हो रहे हैं तो साथ ही अक्षय कुमार की खासकर काफी तारीफ हो रही है। लेकिन बॉलीवुड का एक ऐसा भी शख्स है जो अक्षय कुमार से भी चार कदम आगे निकले।

दरअसल हम बात कर रहे हैं डायरेक्टर ओम प्रकाश मेहरा की जो अपनी अगली फिल्म मेरे प्यारे प्रधानमंत्री को मुंबई की घाटकोपर बस्ती में फिल्मा रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान अब उन्हें शहर के नागरिक निकाय से NOC मिल गयी है, बीएमसी वहां 20 शौचालयों का निर्माण करने जा रहे है, जिसमें पुरुषों और महिलाओं के लिए पांच अलग शौचालय शामिल हैं।

rakesh-omprakash-mehra-helped-in-constructing-400-toilets-in-mumbai-slum-area

एक गैर सरकारी संस्था युवा अनस्टॉपबल के साथ मिलकर राकेश ओम प्रकाश मेहरा पिछले चार सालों से काम कर रहे हैं और उन्होंने लगभग 400 टॉयलेट का निर्माण किया है। राकेश ओम प्रकाश मेहरा की वाकई जितनी तारीफ की जाए कम होगी। हालांकि वो अपने इस काम को समुद्र में एक बूंद के बराबर मानते हैं।

उनकी फिल्म एक मुंबई की झोपड़ी में रह रहे चार बच्चों के चारों ओर घूमती है। उनमें से एक बच्चा अपनी मां के लिए शौचालय बनाना चाहता है और इसलिये प्रधान मंत्री से अपील करता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X