..................... Rakesh Bedi reply on Dhurandhar Script written In PMO who can do this in PMO - Hindi Filmibeat

'PMO में लिखी गई थी धुरंधर की स्क्रिप्ट' राकेश बेदी ने बता दिया पूरा का पूरा सच

Rakesh Bedi On Dhurandhar Script In PMO: ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर ने दुनिया भर में तूफान ला दिया था। नेताओं से लेकर अभिनेता हर कोई इस फिल्म के बारे में अपनी अपनी राय देता दिखाई दिया। जहां इस फिल्म की स्टोरीलाइन और डायरेक्शन को काफी पसंद किया गया था तो वहीं दूसरी ओर तमाम लोगों ने इसे बीजेपी का एजेंडा फिल्म कह दिया था। अब फिल्म के लीड कैरेक्टर रहे राकेश बेदी ने इसे लेकर चुप्पी तोड़ी है।

Rakesh Bedi On Dhurandhar Script

PMO में लिखी गई थी स्क्रिप्ट

राकेश बेदी ने फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर रिएक्ट किया है। एक्टर ने 'धुरंधर' की स्क्रिप्ट के प्राइम मिनिस्टर ऑफिस से लिखे जाने के दावे पर कहा, 'जब ये फिल्म हिट हुई तो कुछ लोगों ने कहा धुरंधर की स्क्रिप्ट जो है वो पीएमओ से लिखकर आती है। एक सीन में बत्तखों का जिक्र करते हुए बैक सफेद होने वाला डायलॉग बोला गया था। बताओ पीएमओ में कौनसा ऐसा आदमी है जो ये लाइन लिख सकता है। ऐसा सोच भी नहीं सकता है कोई।'

आदित्य धर के साथ पहली बातचीत

इसके साथ ही राकेश बेदी ने धुरंधर को लेकर आदित्य धर से अफनी पहली बातचीत भी शेयर की। राकेश बेदी ने बताया, "पता तो था, लेकिन जब मुझे सुनाया, एक लाइन सुनाई आदित्य धर ने... उसके बाद मुझे बाउंड स्क्रिप्ट मिली। जब मैंने 2-3 बार पढ़ी, पढ़ने के बाद मुझे एहसास हुआ कि ये बड़ी टेंस फिल्म है, टेंस ही नहीं इंटेंस फिल्म है। फिर मुझे लगा, एक एक्टर के रूप में मेरा दिमाग ह्यूमर की ओर जाता है तो मैंने आदित्य को कहा कि मुझे ऐसे पॉकेट्स नजर आ रहे हैं, जहां पर हम थोड़ा सा हास्य छिड़क सकते हैं? तो उन्होंने कहा- राकेश जी, ऐसा कहना मुश्किल है लेकिन आगे देखते हैं क्या होता है, अब करते-करते जैसे आएगा।"

जमील जमाली के किरदार में राकेश बेदी

बता दें कि धुरंधर में राकेश बेदी ने जमील जमाली के किरदार में दिखाई दिए थे। राकेश बेदी के किरदार और उनकी एक्टिंग को सबसे ज्यादा पसंद किया गया था। बता दें कि इस फिल्म में बेदी और रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, गौरव गेरा, दानिश पंडोर और आर माधवन स समेत कई कलाकारों हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग से फिल्म में चार चांद लगा दिए।

Read more about: rakesh bedi dhurandhar bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X