अयोध्या में रामलीला करने पहुंचे राकेश वेदी और विंदू दारा सिंह, प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जताई खुशी

Rakesh bedi, Vindu Dara Singh

Rakesh bedi and Vindu Dara Singh: 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए हर तरफ तैयारियां चल रही हैं। इसको लेकर देश में अलग ही खुशी का माहौल है। इस समारोह में शामिल होने के लिए कई सारे सेलेब्स और राजनेता के साथ साथ किक्रेटर भी जाने के लिए तैयार हैं। इस बीच राकेश बेदी और विंदू दारा सिंह भी अयोध्या में अपनी परफॉर्मेंस की जोरदार तैयारी कर रहे हैं, दोनों ने इसको लेकर अपनी खुशी जताई है।

अयोध्या में रामलीला करेंगे विंदू और राकेश-

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम की तारीख अब बेहद नजदीक है। इसी के साथ हर किसी की एक्साइटमेंट भी बढ़ती जा रही है। इन सबके बीच अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन समारोह के दौरान होने वाले कार्यक्रम की डिटेल्स भी सामने आ रही हैं।

इसी बीच खबर आई है कि अयोध्या में रामलीला होगी। इसको लेकर खबर है कि, राकेश बेदी और विंदू दारा सिंह भी अयोध्या में रामलीला का हिस्सा होंगे। एक्टर राकेश बेदी और विंदू दारा सिंह भी अयोध्या में अपनी परफॉर्मेंस की जोरदार तैयारी कर रहे हैं, दोनों एक्टर्स को मंदिर की 'प्राण प्रतिष्ठा' से पहले 'रामलीला' करने के लिए इनवाइट किया गया है।

विंदू दारा सिंह ने एएनआई से बात करते हुए कहा, "मुझे 16 जनवरी से 22 जनवरी तक अयोध्या में 'रामलीला' करने के लिए इनवाइट किया गया है। मैं भगवान शिव की भूमिका निभा रहा हूं। अयोध्या दुनिया का शीर्ष तीर्थ स्थल बन जाएगा। ऐसा कहा जाता है कि कलियुग के भीतर भी सत्ययुग आ रहा है, ऐसा हो रहा है. ये हमारे राम जी हैं. मोदी जी और योगी जी इतना काम कर रहे हैं और देश की सेवा कर रहे हैं।"

वहीं राकेश बेदी ने कहा, "एयरपोर्ट बनने के बाद बहुत सारे बदलाव होंगे। जहां भी एयरपोर्ट बनता है, विकास अपने आप बहुत तेजी से शुरू हो जाता है।" खैर सोशल मीडिया पर इस खास कार्यक्रम को लेकर बहुत सारी चीजें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या में 'रामलीला' के 18 रूपों का प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।

More from Filmibeat

Read more about: rakesh bedi vindu dara singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X